फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Election of President and Vice President of Kheri Pilibhit Colonization Association today

Lakhimpur Kheri News: खीरी पीलीभीत उपनिवेशन संघ के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव आज

Tue, 10 Jan 2023 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Election of President and Vice President of Kheri Pilibhit Colonization Association today
बाहरी बनाम क्षेत्रीय का गर्मा सकता है मुद्दा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। खीरी-पीलीभीत उपनिवेशन सहकारी विकास संघ लिमिटेड के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए आज बुधवार को संघ के कार्यालय में चुनाव होगा। 2021 से अब तक तीन बार चुनाव स्थगित हो चुका है। इससे पहले मार्च 2021 में उपनिवेशन संघ के चुनाव में भाजपा के ही दो गुट भिड़ने से फायरिंग हुई थी।
खीरी पीलीभीत उपनिवेशन सहकारी विकास संघ के चुनाव में खीरी के 12 और पीलीभीत के 12 गांव समेत कुल 24 कॉलोनी को मिलाकर किया जाता है। इसमें 11 संचालकों का चुनाव बीते 9 मार्च 2021 को हुए थे, जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया के दौरान सत्ता पक्ष के ही दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। उसके बाद से दो बार चुनाव तिथि घोषित हुई पर बाढ़ प्रवाहित क्षेत्र का हवाला देकर चुनाव स्थगित किया जा चुका है। वहीं एक बार फिर 11 जनवरी को चुनाव कराने की तिथि घोषित की गई है। इस बाबत चुनाव अधिकारी व तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने बताया कि खीरी पीलीभीत उपनिवेशन सहकारी विकास संघ लिमिटेड के चुनाव 11 जनवरी को संपूर्णानगर स्थित संघ कार्यालय में कराए जाने का आदेश आया है, जिसे शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाए।
विज्ञापन

23 जनवरी को होगा पलिया बार एसोसिएशन का चुनाव
पलियाकलां। पलिया बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। बार एसोसिएशन का मतदान और मतगणना 23 जनवरी को होगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी मधुसूदन तिवारी ने बताया कि बार एसोसिएशन के निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 10 जनवरी मंगलवार को मतदाता सूची का प्रकाशन शुरू कर दिया गया है। नामांकन पत्र प्राप्त करने व दाखिल करने की तिथि 12 व 13 जनवरी निर्धारित की गई है। इसका समय सुबह साढ़े 11 से 3 बजे तक रहेगा। 16 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच आपत्ति वापसी एवं वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन सुबह साढ़े ग्यारह से तीन बजे तक किया जाएगा। 23 जनवरी दिन सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 तक एसोसिएशन के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी दिन मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed