फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elders show the right path to society and new generation through their experience

Lakhimpur Kheri News: अनुभव से समाज और नई पीढ़ी को सही राह दिखाते हैं वृद्धजन

Tue, 01 Oct 2024 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Elders show the right path to society and new generation through their experience
लखीमपुर खीरी। हमारे वृद्धजन अपने अनुभवों से समाज और नई पीढ़ी को सही राह दिखाते हैं। साथ ही घर-परिवार में रिश्तों की बुनियाद को मजबूती देते हैं। उनके प्रति प्रेम व सम्मान जरूरी है, उनकी देखभाल करना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह व्याख्यान जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार मेें दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में वृद्ध पेंशनर्स को माल्यार्पण व शाॅल भेंटकर सम्मानित किया। डीएम ने बुजुर्गों से कहा कि तनाव से दूरी बनाए रखें। आप सभी सेवानिवृत कार्मिकों का विभिन्न विभागों में अलग-अलग भूमिकाओं में दिया गया योगदान भुलाया नहीं जा सकता। आप अपने बच्चों और उनके बच्चों में अच्छे संस्कार प्रदान कर सभ्य समाज की स्थापना में योगदान दें। इस अवस्था में आहार में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाएं। थोड़े-थोड़े अंतराल पर कुछ खाते रहें। एडीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खुश व आनंदित रहें। दोस्तों के साथ पुरानी यादें ताजा करें। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम जनम ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed