फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elderly woman threw her six-month-old child on railway track In Lakhimpur Kheri

UP: बुजुर्ग महिला ने छह माह के नाती को रेल ट्रैक पर डाला... पुलिस और रेल कर्मियों ने बचाई नन्ही जान

Tue, 28 Jan 2025 10:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Jan 2025 10:19 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग महिला ने छह माह के नाती को रेल ट्रैक पर डाल दिया। पुलिस और रेल कर्मियों ने मासूम की जान बचाई। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Elderly woman threw her six-month-old child on railway track In Lakhimpur Kheri
बुजुर्ग महिला ने मासूम को रेलवे ट्रैक पर फेंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में बांकेगंज-गोला रेल ट्रैक पर महरताला क्रॉसिंग के पास मानसिक विक्षिप्त महिला ने छह माह के बच्चे को रेल ट्रैक पर डाल दिया। यह देख ग्रामीणों और रेल कर्मियों के होश उड़ गए। ट्रेन आने से पहले मौके पर पहुंची पुलिस और रेल कर्मियों ने उसकी जान बचाई।
विज्ञापन


सीतापुर जिले के थाना पिसावां क्षेत्र के नादन गांव निवासी कलेक्टर की पत्नी सोमवार को परिवार संग गोला शिव मंदिर में नाती का मुंडन संस्कार कराने आई थी। वह मानसिक रूप से कमजोर हैं। छह माह अपने नाती को गोद में लेकर परिवार से बिछुड़ कर बांकेगंज-गोला रेल ट्रैक किनारे निकल पड़ी।
विज्ञापन


शाम सात बजे के करीब महिला ने महरताला रेलवे क्रॉसिंग के पास बच्चे को ट्रैक पर डाल दिया। कुछ देर बाद इसी रेल खंड पर ट्रेन गुजरने वाली थी। गनीमत रही कि ग्रामीणों और रेल कर्मियों ने ट्रैक पर पड़े बच्चे को देखकर उसे वहां से उठा लिया, जिससे उसकी जान बच सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची बांकेगंज पुलिस ने बच्चे और बुजुर्ग महिला को लेकर इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। गोला कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार पांडेय ने बताया कि बच्चे की मां आरती देवी ने प्रार्थनापत्र देकर इसकी सूचना दी थी। 

महिला इंस्पेक्टर अपूर्वा शर्मा के नेतृत्व में टीम ने दोनों को महरताला रेलवे क्रॉसिंग से बरामद कर लिया गया है। शिनाख्त के बाद बच्चे को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed