{"_id":"65c68cdb067c26b40c0b90f9","slug":"elderly-man-injured-in-fight-dies-murder-case-finalized-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-114255-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: झगड़े में घायल बुजुर्ग की मौत, मुकदमा हत्या में तरमीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: झगड़े में घायल बुजुर्ग की मौत, मुकदमा हत्या में तरमीम
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तीन फरवरी को शारदानगर चौकी क्षेत्र में जमीन की रंजिश को लेकर हुए झगड़े में घायल ग्राम छंगा गौढ़ी निवासी बुजुर्ग हेतराम की शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ पहले दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया है। पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
छंगा गौढ़ी निवासी हेतराम पर जमीन की रंजिश में धारदार हथियार से हमला कर दिया गया था। बेटे रामलखन ने बताया कि तीन फरवरी को सुबह चार बजे पिता हेतराम घर के बाहर लेटे हुए थे, तभी हरिनंदन, उमेश, अभय, हर्षित और पूर्वा पत्नी उमेश ने जान से मारने की नीयत से सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब घर के अन्य सदस्य आए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
गंभीर रूप से घायल हेतराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद शारदानगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया है। रामलखन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस एक भी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।