{"_id":"6a08bcf0d846790adf0332d7","slug":"elderly-man-dies-after-falling-to-the-ground-during-a-dispute-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-175261-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विवाद के दौरान जमीन पर गिरने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विवाद के दौरान जमीन पर गिरने से वृद्ध की मौत
Sun, 17 May 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 17 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
ममरी। कस्बे में दरवाजे पर जल रहे बल्ब को बंद कराने को लेकर शुरू हुए विवाद में बीचबचाव के दौरान गिरने से पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार के 70 वर्षीय पिता शंभूदयाल की मौत हो गई।
परिवार वालों के अनुसार, शुक्रवार रात दरवाजे पर बल्ब जल रहा था। इसी दौरान उनके दो चचेरे भाई नशे की हालत में वहां पहुंचे और बल्ब बंद करने के लिए कहने लगे। बात बढ़ने पर उनके परिवार की महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं और प्रमोद के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने लगीं। इसी बीच चारपाई पर बैठे शंभूदयाल बीचबचाव करने पहुंचे। धक्का-मुक्की के दौरान वह जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
थाना प्रभारी सुनील मलिक ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के बेटे राजीव कुमार का कहना है कि अंतिम संस्कार होने के बाद आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद