{"_id":"6a2d95c7ffd8ef1545014932","slug":"elderly-farmer-dies-after-falling-from-roof-while-trying-to-chase-away-monkeys-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-177534-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बंदर भगाने गए बुजुर्ग किसान की छत से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बंदर भगाने गए बुजुर्ग किसान की छत से गिरकर मौत
Sat, 13 Jun 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो- धर्मेंद्र पाल सिंह।
बांकेगंज। मकान की छत पर उत्पात कर रहे बंदरों को भगाने गए कस्बा निवासी बुजुर्ग किसान धर्मेंद्र पाल सिंह (84) की छत से गिरकर मौत हो गई।
शनिवार सुबह करीब सात बजे धर्मेंद्र पाल सिंह छत पर मौजूद दर्जनों बंदरों को भगाने गए थे। वह मुंडेर के किनारे खड़े होकर डंडा फटकाते और शोर मचाकर बंदरों को खदेड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह घर के पीछे बने टैंक पर सिर के बल गिर पड़े।गंभीर चोट लगने से उनकी कुछ देर बाद मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक धर्मेंद्र पाल सिंह मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के रिश्तेदार थे। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र पाल सिंह के पुत्र दिग्तेंद्र पाल सिंह के सगे साढ़ू हैं। विधायक ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।