फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elderly death in police custody, family uproar

पुलिस हिरासत में बुजुर्ग की मौत, परिवार वालों का हंगामा

Sat, 04 Jul 2020 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Elderly death in police custody, family uproar
मझगईं पुलिस के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते गुलरा टांडा के ग्रामीण। - फोटो : LAKHIMPUR
मझगईं/पलिया (लखीमपुर खीरी)। गांव गुलरा टांडा से शुक्रवार सुबह पकड़कर पुलिस चौकी लाए गए बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई। पुलिस उसे आनन-फानन में पलिया सीएचसी लाई, जहां उसकी मौत हो गई। इससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस पिटाई से मौत का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। लोगों ने पलिया-निघासन रोड पर नौगवां कस्बे में जाम भी लगाया और कार्रवाई की मांग करने लगे। एएसपी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया। तब जाकर आधे घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस बुजुर्ग को पकड़कर चौकी लाने की वजह नहीं बता पा रही है।
विज्ञापन

गुलरा टांडा गांव निवासी दोदन (60) शुक्रवार सुबह घर में मवेशियों को चारा डाल रहा था। परिवार वालों के मुताबिक सुबह चार बजे मझगईं चौकी से सार्दी वर्दी में पुलिस कर्मी पहुंचे और दोदन को पकड़कर पुलिस चौकी ले गए। जहां उसकी हालत खराब होने के बाद उसे इलाज के पलिया सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। दोदन के परिजन ने नौगवां गांव में घरों में घुसकर तोड़फोड़ करने और पुलिस की पिटाई से दोदन की मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और नौगवां चौराहा पर जाम लगा दिया। हालात बिगड़ते देख सीओ कुलदीप कुकरैती ने मौके पर कई थानों की फोर्स बुला ली। सूचना पर एएसपी अरुण कुमार सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। एएसपी के कार्रवाई का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए तब जाकर आधे घंटे बाद जाम खुल सका। इस दौरान पलिया-निघासन रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं। पुलिस दोदन को चौकी पकड़कर लाने की वजह नहीं बता पा रही है। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने जब उसे पकड़कर लाने की वजह पूछी गई तो वह भी खामोश रहे।
विज्ञापन

--
दिल का दौरा पड़ने से हुई दोदन की मौत
लखीमपुर खीरी। पुलिस चौकी मझगईं के गांव गुलरा टांडा निवासी दोदन (60) के शव का शुक्रवार की शाम तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम हुआ, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्टअटैक आई है। पोस्टमार्टम के दौरान एएसपी अरुण कुमार सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन...
दोदन की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-पूनम, एसपी
---
पुलिस ने आधी रात में गांव में मचाया उत्पात
मझगईं/पलिया। गुलराटांडा गांव के लोगों का आरोप है कि वृद्ध को चौकी ले जाने से पहले बृहस्पतिवार की आधी रात को मझगईं चौकी पुलिस ने गांव में जमकर कहर बरपाया। घरों में घुसकर लोगों जमकर पीटा, महिलाओं को भी नहीं बख्शा। पुलिस की पिटाई से एक अधेड़ का सिर भी फट गया।
गांव गुलरा टांडा के ग्रामीणों का आरोप है कि मझगईं चौकी इंचार्ज उग्रसेन सिंह रात करीब दो बजे सादी वर्दी में अन्य पुलिस कर्मियों के साथ गांव पहुंचे। पुलिस सबसे पहले खानू के घर घुसी। जहां उसकी 17 वर्षीय पुत्री की पिटाई कर दी। दोबारा पुलिस करीब चार बजे फिर गांव पहुंची। मवेशियों को चारा डालने गए 60 वर्षीय दोदन को बिना किसी वजह के पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद खेत से आ रहे 58 वर्षीय जलली को भी पकड़कर जमकर पीटा। 17 साल के वाजिद और 35 साल के गुलशेर को भी घरों में घुसकर पीटा। वाजिद ने दोदन को किस केस में ले जाने की बात पूछी तो चौकी इंचार्ज ने उसकी भी डंडों से पिटाई कर दी। आरोप है कि पुलिस की पिटाई से वाजिद का सिर फट गया।
--
पुलिस कर्मियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग
पुलिस कार्रवाई से बंजारा समुदाय में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है। गांव के लोगों ने चौकी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं चौकी पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज समेत पूरी चौकी पुलिस को सस्पेंड करने और चौकी इंचार्ज पर हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।
--
मृतक के परिजन में मचा कोहराम
मृतक दोदन के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी मुन्नी बेगम को रोरोकर बुरा हाल है। मृतक दोदन के पांच पुत्र हैं। बेहद गरीब होने के कारण दोदन और उसकी पत्नी मुन्नी बेगम तथा तीन बहुएं घर पर रहती हैं। पुत्र कमाने के लिए बाहर गए हुए हैं। गांव वाले भी सदमे में हैं।
--
आननफानन में पोस्टमार्टम को भेजा शव
पलिया। पलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आनन-फानन में दोदन के शव को पॉलिथीन में लपेटकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज गया।
--
सपा नेताओं ने किया हंगामा
पलिया सीएचसी पर सपा के निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष जावेद अख्तर अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे। आनन-फानन में शव को भेजे जाने का उन्होंने विरोध जताया। पुलिस ने सभी को थाने में आकर वार्ता करने को कहा। साथ ही मामले में मृतक दोदन के परिजन को पूरी सहायता दिए जाने की बात कही। तब जाकर सपा नेताओं का गुस्सा शांत हुआ।

--
.. गोकशी के आरोप में पकड़कर लाने की चर्चा
पुलिस गांव में दबिश देने और गोदन को थाने पकड़कर लाने के पीछे भले ही कोई वजह नहीं बता रही है, लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने गोकशी के शक में दबिश दी थी और लोगों को पकड़कर ले गई थी। हालांकि दोदन की मौत होने के बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed