फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ekta Club became the winner after defeating Gola XI

गोला इलेवन को हराकर एकता क्रिकेट क्लब बनी विजेता

Mon, 31 Jan 2022 05:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
Ekta Club became the winner after defeating Gola XI
लखीमपुर खीरी। समीर श्रीवास्तव मेमोरियल क्रिकेट लीग के तीसरे दिन एकता क्रिकेट क्लब और गोला इलेवन क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें एकता क्रिकेट क्लब की टीम विजेता रही। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अभिषेक शुक्ला ने बताया कि एकता क्रिकेट टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बल्लेबाजी करते हुए गोला इलेवन टीम 23.2 ओवर में 117 रन बनाकर आउट हो गई। टीम के सूरज वर्मा ने 34, नवीन वर्मा ने 27 एवं शिवम त्रिपाठी ने 21 रन बनाए। उधर, एकता क्रिकेट क्लब की टीम के गेंदबाज बेअंत सिंह एवं अतुल कुमार ने तीन-तीन और मसीह खान ने एक विकेट लिया। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए एकता क्रिकेट क्लब ने 16.1 ओवर में 118 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टीम के बेअंत सिंह ने 35 रन नाबाद, अपूर्व भदौरिया ने 25, तनु सिंह ने 19, अमित शुक्ला ने 14 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच बेअंत सिंह रहे। गोला इलेवन के गेंदबाज प्रभात त्रिवेदी ने दो, दीनानाथ ने एक विकेट लिया। अजय जायसवाल, अभिषेक शुक्ला, योगेश भारती, अनुज गुप्ता, राकेश गुप्ता, राम जी कश्यप, इरफान मालिक मौजूद रहे। अंपायर जीशान आलम, नीरज शुक्ला रहे। अभिषेक शुक्ला ने बताया कि अगला मैच दो फरवरी को गोला इलेवन क्रिकेट क्लब एवं तिकुनिया र्स्पोटिंग क्रिकेट क्लब के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed