फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eight vehicles, including two Bolero vehicles carrying school children, were seized

Lakhimpur Kheri News: स्कूली बच्चों को ले जा रहीं दो बोलेरो समेत आठ वाहन सीज

Fri, 03 Jul 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 03 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Eight vehicles, including two Bolero vehicles carrying school children, were seized
लखीमपुर खीरी। सड़क सुरक्षा और स्कूली बच्चों को सुरक्षित लाने और ले जाने के लिए परिवहन विभाग के मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत शुक्रवार को भी एआरटीओ प्रवर्तन शांति भूषण पांडे के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ वाहनों पर कार्रवाई की गई। इनमें निजी दो बोलेरो वाहन भी शामिल थे, जिनसे स्कूली बच्चों का परिवहन कराया जा रहा था। दोनों वाहनों को सीज कर फरधान थाने में खड़ा कराया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निजी वाहनों से स्कूली बच्चों का परिवहन प्रतिबंधित है। ऐसे मामलों में आगे भी लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में निजी वाहनों से छात्रों का परिवहन न कराया जाए। भविष्य में ऐसा पाए जाने पर संबंधित वाहन के साथ आवश्यकतानुसार स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed