फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eight ration shops raided

आठ राशन की दुकानों पर छापा

Mon, 13 Jul 2015 05:52 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 13 Jul 2015 05:52 PM IST
विज्ञापन
जून और जुलाई में एपीएल कार्ड धारकों को अनाज वितरण का सत्यापन करने के लिए मोहम्मदी कस्बे में छापेमारी की गई। मोहम्मदी नगर की आठों दुकानों पर एक साथ छापा मारकर स्टाक और वितरण का सत्यापन किया गया। जांच के लिए चार टीमें बनाई गई थीं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि जून और जुलाई में एपीएल कार्ड धारकों को 30 किलो गेहूं प्रति राशनकार्ड वितरित करने का निर्देश दिया गया था। सोमवार को इसकी जांच के लिए मोहम्मदी में एक साथ छापेमारी की गई। इन टीमों का नेतृत्व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विशाल यादव ने किया। चार टीमों में एक टीम पूर्ति निरीक्षक श्रद्धा श्रीवास्तव के नेतृत्व में बनाई गई। इसमें पूर्ति लिपिक संतोष कुमार शामिल रहे। दूसरी टीम में पूर्ति निरीक्षक सुशील कुमार और पूर्ति लिपिक अनिल कुमार, तीसरी टीम में पूर्ति निरीक्षक सर्वेश शर्मा और पूर्ति लिपिक हिरेंद्र तिवारी और चौथी टीम में पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र पाठक और पूर्ति लिपिक जगदंबा दीक्षित शामिल थे।
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान टीमों ने कोटेदारों की दुकानों के स्टाक और वितरण रजिस्टर चेक किए। साथ ही उपभोक्ताओं के बयान भी लिए। इस बीच एसडीएम मोहम्मदी नागेंद्र सिंह और जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने लगातार भ्रमण कर निरीक्षण कार्रवाई का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि एक दुकान से संबद्ध कुछ उपभोक्ताओं ने 30 किलो की बजाय 25 किलो गेहूं दिए जाने की शिकायत की। दुकानदारों को नियमानुसार वितरण की हिदायत दी गई। डीएसओ ने बताया कि अगले चरण में गोला में छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed