{"_id":"60a17b718ebc3e25fd715cf2","slug":"eight-people-died-in-15-days-chaos-in-the-village-lakhimpur-news-bly446718278","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में आठ लोगों की मौत, गांव में अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में आठ लोगों की मौत, गांव में अफरातफरी
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में 60 लोग चल रहे हैं बीमार
सूचना मिलने पर बीडीओ संग पहुंची डॉक्टरों की टीम
बांकेगंज। ब्लॉक क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में 15 दिन के अंदर आठ लोगों की मौत और साठ लोगों के बीमार होने की सूचना पर बीडीओ के साथ डॉक्टरों की एक टीम गांव भेजी गई, जहां एंटीजन टेस्ट में पांच लोग संक्रमित पाए गए।
बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र की पंचायत कोरैया लोहारना के मजरा लक्ष्मीपुर में पिछले 15 दिन के अंदर आठ ग्रामीणों की मौत होने और 60 लोगों के बीमार पड़ गए। कोरोना का शक होने पर ग्रामीणों ने सूचना बीडीओ और स्वास्थ्य विभाग को दी।
शनिवार शाम बीडीओ एके सिंह सीएचसी के डॉक्टरों की एक टीम लेकर लक्ष्मीपुर गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों का एंटीजन टेस्ट भी कराया, जिसमें पांच लोग संक्रमित पाए गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ केके. रंजन का कहना है कि ग्रामीणों से जब मौतों के बारे में पूछताछ हुई तो पता चला कि किसी भी मृतक में कोरोना के लक्ष्ण नहीं थे, उनकी मौत अलग-अलग बीमारियों से हुई है। पूरे गांव को सैनिटाइज कराया गया है। गांव के लोगों को ताकीद किया गया कि वे मास्क लगाकर रखें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। यदि किसी भी व्यक्ति में कोरोना के कोई लक्षण दिखाई देते हैं तो उसकी सूचना तत्काल सीएचसी पर दें।