Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eight people arrested for stealing wires from solar plants

Lakhimpur Kheri News: सोलर प्लांटों से तार चोरी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Nov 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 09 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Eight people arrested for stealing wires from solar plants
पुलिस की हिरासत में शातिर अन्तरजनपदीय आरोपी। स्रोत: पुलिस
धौरहरा (खीरी)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगे सोलर प्लांटों से तांबे के तार चोरी करने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। धौरहरा और पढुआ पुलिस की एसओजी के साथ संयुक्त टीम ने सात नवंबर को अभयपुर-होलागढ़ मार्ग स्थित ईंट भट्ठे के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। इनके कब्जे से 150 मीटर तांबे का तार, नौ किलो गलाया हुआ तांबा, तार काटने का कटर, रबर के दस्ताने, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहराइच जिले के गुंदौरा निवासी रईश अहमद, श्रावस्ती के नासिरगंज निवासी सएज हुसैन उर्फ फैयाज, गोवार निवासी कफील अहमद उर्फ पांडे, घोसियाना दरगाह शरीफ निवासी अकबर अली उर्फ ननके, पढुआ थाना क्षेत्र के कंडौरा निवासी अर्जुन यादव, नंदकिशोर उर्फ आनंद उर्फ गड्डे, जितेंद्र यादव उर्फ छोटू और तिकुनिया थाना क्षेत्र के सुथना बरसोला निवासी मोबीन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीओ के मुताबिक, सएज हुसैन पर 21, अकबर अली पर 15, कफील अहमद पर सात, अर्जुन यादव पर छह, रईश अहमद और जितेंद्र यादव पर पांच-पांच और नंदकिशोर पर चार आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। आरोपियों को कोर्ट भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed