{"_id":"66ef1f53b41be775ee0b8ab4","slug":"eight-out-of-66-complaints-resolved-58-complainants-returned-disappointed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-129515-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 66 शिकायतों में आठ का निस्तारण, 58 फरियादी मायूस लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 66 शिकायतों में आठ का निस्तारण, 58 फरियादी मायूस लौटे
विज्ञापन
विनीता देवी
- फोटो : कैसरगंज तहसील में आयोजित समाधान दिवस में समस्याएं सुनतीं डीएम व एसपी।
मोहम्मदी। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतोंं का समाधान नाममात्र ही हो पा रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर मोहम्मदी तहसील में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। डीएम दोपहर 12 बजे पहुंची और दोपहर सवा एक बजे चली गईं। समाधान दिवस के दौरान कुछ अधिकारी मोबाइल पर व्यस्त नजर आए।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट प्रद्युम्न मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मोहम्मदी को जिला बनाओ की मांग की। समाधान दिवस में 66 शिकायत दर्ज की गई, इसमें राजस्व की आठ का निस्तारण मौके पर कर दिया। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से कराएं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
चक्कर काटते फरियादी, समस्याओं का समाधान नहीं
एक साल से राशन कार्ड बनाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन राशनकार्ड नहीं बन सका। जबकि सभी कागज ऑनलाइन करा दिए हैं। उसके बाद भी राशनकार्ड नहीं बन सका। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
- रीता देवी, सुआताली मड़ैया
गांव में दो फीडरों की बिजली है, जिसमें किसी भी समय हादसा हो सकता है। कुंभी फीडर से गांव की लाइन जोड़ने की मांग लगातार करते आ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
-अंकित बाजपेई, शिवनगरा
-- -- -- -- -- -
चार साल से जगह की नाप कराने के लिए चक्कर लगा रही हूं। पास में दूसरे गांव पहलनापुर के आरोपी ने मकान के पास खाई खोद कर नाली बना दी है, इससे मकान गिरने का डर है।
-विनीता देवी, निवासी देवीपुर
-- -- -- -- -- -- -- -- --
इस बार भी प्रार्थनापत्र दे आए हैं... देखते हैं क्या होता है
गोला गोकर्णनाथ। तहसील स्तर पर संपूर्ण समाधान दिवस रस्म अदायगी की तरह निपटाया गया। 34 शिकायतों में सिर्फ चार शिकायतों का निस्तारण किया जा सका। रसूलपुर अमीन नगर के शरीफ अहमद, मुनीर अहमद, अकिल हुसैन, अहमद हुसैन, नत्थू खां ने बताया कि उनके खेतों को जाने वाले चक मार्ग पर दो वर्षों से एक दबंग ने कब्जा कर रखा है। लगातार शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। खेतों पर जाना मुश्किल हो रहा है। आज भी अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दे आए हैं, देखते हैं क्या होता है। गोला में शनिवार को एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार सुखबीर सिंह, नायब तहसीलदार सर्वेश यादव, सीओ गवेंद्र ने फरियादियों की फरियाद सुनी।

विनीता देवी- फोटो : कैसरगंज तहसील में आयोजित समाधान दिवस में समस्याएं सुनतीं डीएम व एसपी।