फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eight drains are being built at a cost of Rs 4.5 crore, providing relief from waterlogging

Lakhimpur Kheri News: साढ़े चार करोड़ से बन रहे आठ नाले, जलभराव से मिलेगी राहत

Tue, 24 Feb 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 24 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Eight drains are being built at a cost of Rs 4.5 crore, providing relief from waterlogging
मोहल्ला शिव कॉलोनी में इस तरह नालियों का पानी सड़क पर बह रहा। संवाद - फोटो : खाद्य पदार्थों के सैंपल पैक करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत: विभाग
लखीमपुर खीरी। शहर में जलभराव और चोक नालियों की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से छोटे-बड़े आठ नालों का निर्माण करा रही है। बड़े नालों का निर्माण कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को सौंपा गया है, जबकि मोहल्लों के नाले नगर पालिका स्वयं बनवा रही है।
विज्ञापन


आवास विकास में नहर किनारे से डॉन खीरी रोड स्थित डॉन बॉस्को पुलिया तक 800 मीटर लंबा आरसीसी नाला दो करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। कांशीराम कॉलोनी, गढ़ी रोड और कपूरथला में करीब एक करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं।
विज्ञापन



शिव कॉलोनी में 29 लाख से रामकली के मकान से बृजेश पांडे के मकान होते हुए संपवेल तक, जबकि 30 लाख से आदर्श राठौर के मकान से विष्णु के मकान होते हुए गायत्री ज्वेलर्स तक नाला बन रहा है। काशीनगर में 39 लाख की लागत से कौशल मिश्रा के मकान से गैस एजेंसी होते हुए देउआपुर रोड तक तथा हिदायत नगर में 39 लाख से चौराहा से नवजागरण पब्लिक स्कूल तक नाला निर्माण जारी है। शरबती देवी कॉलोनी में सात लाख से छोटे लाल शाह होटल से डॉ. संतराम वर्मा तक नाली बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थानीय निवासी बताते हैं कि इन क्षेत्रों में लंबे समय से जल निकासी की समस्या थी और बारिश में गलियां तालाब बन जाती थीं। शिव कॉलोनी के एक निवासी ने कहा कि नाला बनने से घरों में घुसने वाला पानी रुकेगा और आवागमन आसान होगा। हिदायत नगर के लोगों ने भी उम्मीद जताई कि निर्माण पूरा होने पर जलभराव से स्थायी राहत मिलेगी। पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही नागरिकों को समस्या से निजात मिलेगी।

मोहल्ला शिव कॉलोनी में इस तरह नालियों का पानी सड़क पर बह रहा। संवाद

मोहल्ला शिव कॉलोनी में इस तरह नालियों का पानी सड़क पर बह रहा। संवाद- फोटो : खाद्य पदार्थों के सैंपल पैक करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed