{"_id":"584561ac4f1c1bf959447ca4","slug":"eight-days-before-the-weight-the-training-blocks","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजन दिवस से पहले आठ ब्लॉकों में दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजन दिवस से पहले आठ ब्लॉकों में दिया गया प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 05 Dec 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
कुपोषण के खिलाफ जंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेष ब्लॉकों में कर्मचारियों को कल दिया जाएगा प्रशिक्षण
प्रशिक्षण में प्रधान, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी वर्कर्स और ग्राम सभा पर्यवेक्षक शामिल
10 और 12 दिसंबर को मनाया जाएगा वजन दिवस
राज्य पोषण मिशन के तहत एक बार फिर से कुपोषण के खिलाफ जंग की तैयारी है। अब वजन दिवस मनाने के लिए विभाग ने दो चरणों में रूपरेखा तैयार की है, जो 10 और 12 दिसंबर को होगा। दो चरणों में छूटे बच्चों का वजन 14 दिसंबर को किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को पसगवां, कुंभी, बेहजम, लखीमपुर, मोहम्मदी, बाकेगंज, मितौली और फूलबेहड़ ब्लॉक के सभागार में शिविर लगाकर अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया।
सभी 3503 आंगनबाड़ी केंद्रों पर जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन कर कुपोषित बच्चों को चिन्हित किया जाएगा। बताते चलें कि 10 अगस्त से जिले में हौसला पोषण मिशन संचालित है, जिसमें अतिकुपोषित बच्चों को देशी घी और दोपहर का भोजन दिया जा रहा है। कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर प्रभावी ढंग से इलाज कराने के लिए शासन ने वृहद स्तर पर वजन दिवस मनाने का फैसला लिया है। इसे सफल बनाने के लिए ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को आठ ब्लॉकों के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है, जिसमें ग्राम प्रधान, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी वर्कर्स और ग्राम सभा पर्यवेक्षक शामिल हुए। इसी तरह शेष ब्लॉक निघासन, बिजुआ, धौरहरा, नकहा, रमियाबेहड़, पलिया, ईसानगर और शहर क्षेत्र के ब्लॉक सभागार में सात दिसंबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेंद्र दुबे ने बताया कि प्रशिक्षण के पश्चात सभी सेक्टर प्रभारी अपने क्षेत्रों में नौ दिसंबर को भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कराएंगे। ताकि 10 और 12 दिसंबर को वजन दिवस में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शामिल किया जा सके।