फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Efforts to bring Tharu villages on the tourism map have intensified

Lakhimpur Kheri News: थारू गांवों को पर्यटन मानचित्र पर लाने की कवायद हुई तेज

Sat, 30 May 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 30 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Efforts to bring Tharu villages on the tourism map have intensified
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क से सटे थारू बहुल क्षेत्रों में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एग्री रूरल एंड गंगे ग्राम रूरल टूरिज्म परियोजना के तहत लखनऊ के एक स्कूल की ओर से विशेष फैम ट्रिप आयोजित की गई।
विज्ञापन

यात्रा के तहत लखनऊ और आसपास की टूर एंड ट्रैवल्स कंपनियों के संचालकों को चंदनचौकी क्षेत्र के नौ थारू गांवों का भ्रमण कराया गया, ताकि वे यहां की पर्यटन संभावनाओं को करीब से समझ सकें।
विज्ञापन

दल ने निझौटा, चंदनचौकी, बनकटी, सिंगहिया, हिम्मतनगर, पिपरौला, पुरैना और परसिया गांवों का दौरा किया। इस दौरान ट्रैवल व्यवसायियों ने थारू जनजाति की संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, खान-पान और लोक नृत्यों को करीब से देखा। उन्होंने पर्यटकों के लिए विकसित किए जा रहे थारू होम स्टे की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूरल सेक्टर एक्सपर्ट वंदिता सचान और जिला समन्वयक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पर्यटन क्षेत्र में फैम ट्रिप का विशेष महत्व होता है। इस ट्रिप में श्रीराम टैक्सी सर्विस, आशीष वर्मा, सतगुरु, त्रिवेदी और मिश्रा ट्रैवल्स के संचालकों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed