फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Educationist and social worker Kamini Mahendra died

शिक्षाविद् और समाजसेवी कामिनी महेंद्रा का निधन

Fri, 20 Mar 2015 11:09 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 20 Mar 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Educationist and social worker Kamini Mahendra died
महिला शिक्षा के लिए जीवनपर्यंत काम करने वाली प्रमुख शिक्षाविद् और समाजसेवी डॉ. कामिनी महेंद्रा का निधन हो गया, वह 86 वर्ष की थीं। पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। गुरुवार शाम को उन्हें लखीमपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार की रात करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

डॉ. कामिनी महेंद्रा के निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत और पूरे शहर में शोक छा गया। डॉ. महेंद्र्रा का पूरा जीवन महिला शिक्षा के लिए समर्पित रहा। वह राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य, जिला विद्यालय निरीक्षक और मंडलीय बालिका विद्यालय निरीक्षिका भी रहीं। रिटायर होने के बाद उन्होंने अपना पूरा जीवन महिला शिक्षा के प्रसार में लगा दिया।
विज्ञापन

उनके निधन पर भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में एक शोकसभा हुई, जिसमें प्राचार्य डॉ. निरुपमा अशोक, डॉ. अन्नपूर्णा गुप्ता, डॉ. सुरचना त्रिवेदी, डॉ. पुष्पा मलिक, डॉ. वीना गुप्ता, डॉ. गीता शुक्ला, डॉ. शशि प्रभा वाजपेयी, अर्चना सिंह, रीता सिंह आदि ने डॉ. महेंद्रा को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने डॉ. महेंद्रा के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डॉ. महेंद्रा के सामाजिक योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके साथ राजकुमार त्रिवेदी, गोपाल शेखर, अनिल चंदेल, डॉ. उमा कटियार, क्षमा टंडन, डीके दीक्षित आदि ने भी श्रद्धांजलि दी। उनके अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल रहे।

उधर सौजन्या संस्था ने शोकसभा कर डॉ. महेंद्रा को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आभा मिश्रा, रेनू साहनी, इंदिरा वाजपेयी, उमा सिंह, संगीता बंसवार, निधि गुप्ता, सुनीता निगम, मृदुल वर्मा, संतोष दीक्षित, राजेश दीक्षित आदि महिला सदस्य मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed