फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Education news in district.

Lakhimpur Kheri News: सबसे तेज दौड़े अयान और लवी

Sun, 12 Oct 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 12 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Education news in district.
गोला के कृषक समाज इंटर कॉलेज में पुरस्कृत खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। मेरा युवा भारत लखीमपुर के तत्वावधान में तरुणोदय यूथ क्लब के तत्वावधान में कराई गई दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


शनिवार को हुई बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में अयान बेग प्रथम, अभिषेक कुमार द्वितीय, रामानुज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में लवी शर्मा प्रथम, सृष्टि वर्मा द्वितीय एवं शिफा ने तृतीय स्थान झटका। लंबी कूद बालक वर्ग में शिवम कुमार प्रथम, अविनाश कुमार द्वितीय और अभिषेक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन बालिका वर्ग में शिफा विजेता एवं रिंकी उपविजेता रही।
विज्ञापन

बालक वर्ग कबड्डी में कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला विजेता एवं गोला क्लब गोला उप विजेता रहा। बालिका वर्ग में रन स्पोर्ट एकेडमी गोला विजेता एवं कृषक समाज इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। कपिल वर्मा, सरोज वर्मा, सुमित कुमार यादव, मनीषा, रागिनी एवं आबिद प्रतियोगिता के निर्णायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. कौशल वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि 1969 के नेशनल चैंपियन अटवाल ने खेल प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया। संचालन देवेंद्र सिंह ने किया। बताया कि विजेता खिलाड़ी 16 अक्तूबर को लालपुर स्टेडियम लखीमपुर में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
इस मौके पर लखपत भारती, डॉ. अनिल कुमार, कार्यक्रम संयोजक संदीप कुमार वर्मा, अखिलेश कुमार और विनय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed