फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Education Ministerial Officers Association officials demonstrated

Lakhimpur Kheri News: एजूकेशन मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 07 Apr 2024 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Education Ministerial Officers Association officials demonstrated
लखीमपुर खीरी। यूपी एजूकेशन मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रांतीय आह्वान पर आठ सूत्री मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के सचिव अश्वनी वर्मा ने कहा कि मांगों को लेकर 24 जनवरी को अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) और 30 जनवरी को शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन एक भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छह फरवरी को प्रस्तावित आमरण अनशन महानिदेशक के अनुरोध पर निरस्त किया जा चुका है, लेकिन एसोसिएशन की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। एसोसिएशन की मांग है कि मूल्यांकन कार्य के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन केंद्र से क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचाने में कर्मचारियों की ड्यूटी को लेकर जारी आदेश वापस लिया जाए।
विज्ञापन

वैयक्तिक सहायक ग्रेड-1 व प्रशासनिक अधिकारी के रिक्त पदों पर पदोन्नति की जाए। एनपीएस धनराशि के गबन के आरोप में निलंबित कर्मियों को बहाल किया जाए। अगर जल्द ही मांगें पूरी न हुईं तो संगठन सोमवार को शिक्षा निदेशक माध्यमिक के कार्यालय पर आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान राजेश कुमार, उमाकांत मिश्रा, मनोज पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed