लखीमपुर खीरी। आर्यकन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगी। इसमें जूनियर और सीनियर वर्ग की छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत किए। जूनियर वर्ग से जैनब, सीनियर वर्ग से आसिका एवं सुपर सीनियर वर्ग से दरख्शा प्रथम रहीं।
प्रधानाचार्य डॉ. ज्योति तिवारी ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएस कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य मेजर यज्ञदत्त मिश्रा और निर्णायक वर्तमान प्रधानाचार्य आलोक गोयल एवं रिटायर्ड शिक्षक अभय कुमार अग्निहोत्री, मंजू त्रिवेदी रहीं। इसमें जूनियर वर्ग से कक्षा छह की छात्रा जैनब प्रथम, तनिष्का शर्मा द्वितीय, अनुष्का बरनवाल तृतीय एवं सीनियर वर्ग से कक्षा दस की आसिफा प्रथम, माही द्वितीय, स्नेहा तृतीय रहीं। वहीं सुपर सीनियर वर्ग से कक्षा 12 विज्ञान की दरख्शा अंसारी प्रथम, कक्षा 11 की नीलाक्षी एवं छवि वर्मा द्वितीय और आस्था सिंह एवं पलक कश्यप तृतीय रहीं। मुख्य अतिथि ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्राएं और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।