फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

नवनियुक्त शिक्षकों को सिखाया बच्चों को पढ़ाने का सलीका

Thu, 03 Dec 2020 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
education
लखीमपुर जीआईसी में नवनियुक्त शिक्षकों को प्रशिक्षण देते एसके अग्रवाल। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को नवनियुक्त शिक्षकों की प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। इसमें जिले भर के राजकीय हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कॉलेज में ज्वाइनिंग लेने वाले शिक्षक शामिल हुए। शिक्षकों को अनुशासन, अभिभावकों से सामंजस्य बनाने एवं बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि पैदा कर पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिले के राजकीय स्कूलों को 83 नए शिक्षक मिले हैं। इन शिक्षकों को स्कूल में अनुशासन बनाए रखने, पढ़ाने और विभागीय संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य डॉ. कमलेश सक्सेना ने कहा कि अभिभावक एक अबोध बालक आपके सुपुर्द करता है, जिसे जिम्मेदार नागरिक बनाने का दायित्व शिक्षक का है। एक शिक्षक को छात्र, अभिभावक और बच्चों के साथ सामंजस्य बनाकर शिक्षण कार्य करना है। विनोद कुमार ने शिक्षकों को शिक्षक जीवन में अनुशासन, स्वच्छता पर्यावरण एवं पठन सहगामी क्रिया कलापों की जानकारी दी। किरनलता वर्मा ने कहा कि एक कुशल शिक्षक वह है जो अभिभावक, छात्र, अभिभावक एवं प्रधानाचार्य के साथ बेहतर संबंध रखने की प्रेरणा दी। जीआईसी प्रधानाचार्य डॉ. आरके आर्य ने कहा कि एक कुशल शिक्षक वही है जो कक्षा में कमजोर छात्रों को चिह्नित कर उन्हें उपचारात्मक शिक्षा देकर शिक्षित करे। रिटायर्ड शिक्षक एसके अग्रवाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि क्लासरूप में पहले बच्चों की मनोदशा समझें और उसके अनुसार उन्हें पढ़ाएं, क्योंकि हर बच्चे की सोचने, समझने एवं याद करने की क्षमता अलग अलग होती है। कुछ बच्चों को जल्दी याद होता है तो कुछ को देर से। प्रशिक्षण कार्यशाला में नवनियुक्त 83 शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed