फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

1716 शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग आज से

Wed, 02 Dec 2020 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
education
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के तहत जनपद में 1716 पदों पर भर्ती के लिए बुधवार से काउंसलिंग प्रारंभ होगी, जो शुक्रवार तक चलेगी। मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को डायट राजापुर में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

बीएसए बुद्धप्रिय सिंह ने बताया कि प्रतिदिन दो पालियों में काउंसलिंग कराई जाएगी। दो दिसंबर 2020 को सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक गुणवत्ता अंक 73.06 से 69.67 तक और अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक गुणवत्ता अंक 69.66 से 67.62 प्रतिशत तक वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। तीन दिसंबर को पहली पाली में 67.61 से 67.19 तक और दूसरी पाली में 67.18 से 66.78 प्रतिशत वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। चार दिसंबर को पहली पाली में 66.77 से 61.59 प्रतिशत तक और दूसरी पाली में 61.58 से अंत तक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। बीएसए ने बताया है कि तीन जून 2020 की काउंसलिंग निरस्त की जा चुकी है। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में उपस्थित होना अनिवार्य है। आनलाइन आवेदन पत्रों के साथ ही समस्त अभिलेखों की दो छायाप्रतियां और मूल अभिलेखों के साथ जमा करना है। उन्होंने कहा है कि समस्त अभ्यर्थी कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए काउंसलिंग स्थल पर अकेले आएं और मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed