फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

सीआईएससीई बोर्ड: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के पाठ्यक्रम हुए कम

Mon, 06 Jul 2020 10:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
education
लखीमपुर खीरी। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का पाठ्यक्रम कम कर दिया है। इसका कारण लॉकडाउन के दिनों में स्कूलों का बंद रहना बताया जाता है। शिक्षक बताते हैं कि स्कूल कब खुलेंगे इसकी कोई अभी संभावना भी नहीं है। ऐसे में कोर्स पूरा नहीं हो पाता। इसलिए सीआईएससीई ने पाठ्यक्रम कम किए हैं।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2020-21 में पढ़ाई के नुकसान से बचने के लिए सीआईएससीई ने ऐसा किया है। कोरोना के कारण पिछले तीन माह से स्कूल बंद हैं। ये कब खुलेंगे, इसके बारे में कुछ कहा भी नहीं जा सकता है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। फिलहाल ऑनलाइन पढ़ाई कराकर कोर्स पूरा कराया जा रहा है। मगर, जो बात क्लास रूम की होती है वह ऑनलाइन में नहीं आती। इसलिए सीआईएससीई ने छात्र हित में पाठ्यक्रम कम किया है। नया पाठ्यक्रम बोर्ड की वेबसाइट सीआईएससीईडॉटओआरजी पर अपलोड है। शिक्षकों को अब नवीन पाठ्यक्रम अनुसार ही पढ़ाई करानी होगी।
विज्ञापन

सीआईसीएसई बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए नियमित पाठ्यक्रम को कम किया है। इससे छात्रों पर बोझ कम होगा। ऑनलाइन पढ़ाई से छात्र विभिन्न विषयों के मूलभूत सिद्धांतों को भली भांति सीख सकें, इसलिए पाठ्यक्रम को कम करके छात्रों के लिए सरल व सुगम बनाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय सचदेवा
- प्रधानाचार्य, एलपीएस एवं कंवेनर सीआईएसई व आईएससी बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed