फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

संस्कृत के लिए उपयोगी है कम्प्यूटर : डॉ. मदन मोहन

Sat, 28 Dec 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
education
लखीमपुर खीरी। भगवान दीन आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में संस्कृत विभाग एवं संस्कृत साहित्य परिषद की ओर से तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्राविधिक संस्कृत शैक्षिक उपकरण निर्माण कार्यशाला एवं संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। इसमें जम्मू की राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान (मानित विश्वविद्यालय) के डॉ.मदन मोहन झा ने कहा कि संस्कृत संगणक (कंप्यूटर) के लिए नहीं बल्कि संगणक भी संस्कृत के लिए उपयोगी है।
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्घाटन प्रोफसेर एवं मुख्य अतिथि डॉ.मदन मोहन झा ने मां सरस्वती का पूजन कर किया। कार्यशाला में संस्कृत के विविध विषयों के अध्यापन में संगणक का उपयोग, मोबाइल पर संस्कृत शिक्षण, संस्कृति विकीपीडिया का उपयोग, अपलोडिंग, संस्कृत शिक्षण हेतु विभिन्न संसाधन, बैनर पोस्टर एवं व्यंग्य चित्र का निर्माण आदि विषयों पर प्रतिभागियों के शोध पत्र प्रस्तुत पढ़े। गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. कुलदीप शुक्ल ने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक विषय के अध्ययन और अध्यापन में संगणक का विशेष महत्व है, जिसमें कार्यशालाएं अपना अलग स्थान रखती हैं। प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी ने कहा कि आधुनिक जीवन शैली में शामिल होने के लिए प्राचीनतम संस्कृत भाषा को कंप्यूटर से जोड़ने की आवश्यकता है। संचालन गीता शुक्ला ने किया। गोष्ठी में महाविद्यालय की प्रोफेसर एवं स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed