फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

तो बच्चों को टाट-पट्टी से मिलेगी निजात, जल्द ही स्कूलों को मिलेगा फर्नीचर

Wed, 11 Dec 2019 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
education
लखीमुपर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों का मार्च 2021 तक पूरी तरह कायाकल्प कर दिया जाएगा। इसके लिए दो चरणों में योजना बनाई गई है। बीएसए बुद्धप्रिय सिंह और डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक करके सात बिंदुओं पर सभी विद्यालयों को संतृृप्त कराने का खाका तैयार किया गया है। पहले चरण में पांच बिंदुओं पर सारी कमियों को 31 मार्च 2020 तक दूर किया जाना है। जबकि दूसरे चरण में फर्नीचर और बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य 31 मार्च 2021 तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

जनपद में कुल 3856 परिषदीय विद्यालय हैं, जिसमें 2719 प्राथमिक और 1137 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। करीब 20 प्रतिशत उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ही बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था है, जबकि प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर की उपलब्धता नगण्य है। लिहाजा परिषदीय विद्यालयों के बच्चे आज भी परंपरागत तरीके से यानी टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करते हैं। जबकि परिषदीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में तब्दील करके बच्चों को कान्वेंट स्कूल की तरह शिक्षा देने की मुहिम चलाई जा रही है। ऐसे में परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की कमी और फर्नीचर की व्यवस्था न होने से बच्चों की उपस्थिति लगातार कम होती जा रही है।
विज्ञापन

सीडीओ अरविंद सिंह के निर्देश पर एडीओ पंचायत और बीईओ ने संयुक्त रूप से सभी परिषदीय विद्यालयों का सर्वे कर कमियों का डाटा तैयार किया है। इसमें फर्नीचर, बाउंड्रीवाल, ब्लैकबोर्ड, शौचालय, बिजली, पेयजल, हैंडवाश करने के इंतजाम न होने की कमियां पाई गई हैं। इसके बाद सभी विद्यालयों का पूरी तरह कायाकल्प करने का खाका खींचा गया है। पांच बिंदुओं ब्लैकबोर्ड, शौचालय, बिजली, पेयजल, हैंडवाश की कमियां मार्च 2020 तक पूर्ण कराने के सभी बीईओ और एडीओ पंचायत को निर्देश दिए गए हैं। जबकि दो बिंदुओं फर्नीचर और बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य 31 मार्च 2021 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अतिरिक्त कक्षा-कक्षों और किचन तक पहुंच मार्ग बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होगी धनराशि की व्यवस्था
विद्यालयों का कायाकल्प कराने के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के तहत प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। जो कार्य 31 मार्च 2019 तक पूर्ण कराए जाने हैं, उनके प्रस्तावों को सप्लीमेंट्री प्लान के तहत तैयार किया जाएगा। जबकि मार्च 2021 तक फर्नीचर और बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य के प्रस्ताव जीपीडीपी के तहत बनाए जाएंगे। बीईओ मुख्यालय अनुराग मिश्रा ने बताया कि प्रस्ताव तैयार करने के लिए ब्लॉक स्तर पर बीडीओ, बीईओ और एडीओ पंचायत बैठकें करेंगे। जबकि ग्राम सभा स्तर पर प्रधानाध्यापक और प्रधान मिलकर प्रस्ताव बनाएंगे।


मिशन कायाकल्प के तहत सभी विद्यालयों को सात बिंदुओं पर सुविधाओं से संतृप्त किया जाएगा। इसके लिए बैठक करके आवश्यक दिशा-निर्देश बीईओ, बीडीओ और एडीओ पंचायत को दिए गए हैं।
-बुद्धप्रिय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed