फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Education department issued notice to 17 substandard schools

Lakhimpur Kheri News: मानकविहीन 17 स्कूलों को शिक्षा विभाग ने दिया नोटिस

Thu, 14 Aug 2025 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Education department issued notice to 17 substandard schools
पलियाकलां। तहसील क्षेत्र में कई जगहों पर मानकविहीन चल रहे स्कूलों पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि अवैध रूप से स्कूलों का संचालन होने पर जुर्माने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


पलिया बीईओ रमन सिंह ने बताया कि विभाग की तरफ से बसही, अजीतनगर, विशेनपुरी, त्रिकोलिया सहित अन्य गांवों में अवैध रूप से संचालित हो रहे स्कूलों को चिह्नित करते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है। शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जाने की सूचना के बाद स्कूल प्रबंधकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। बताया जाता है कि शिक्षा निदेशक लखनऊ के आदेशानुसार 17 स्कूलों पर नोटिस जारी करने की कार्रवाई हुई है। नोटिस में उनको चेतावनी दी गई है कि अगर वह अवैध रूप से संचालित स्कूल नहीं बंद करते हैं तो उन पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed