फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Educate students about personal hygiene

Lakhimpur Kheri News: व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में छात्राओं को बताया

Fri, 03 Oct 2025 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Educate students about personal hygiene
रायपुर गांव में बालिकाओं को जागरूक करती नीमगांव की एसआई प्रियंका शुक्ला। स्रोत : पुलिस
लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में व्यक्तिगत स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मासिक धर्म स्वच्छता एक ऐसा विषय है जिस पर खुलकर बातचीत की जानी चाहिए। डीएम ने छात्राओं को सेनेटरी पैड बांटे और इसके उपयोग से मिलने वाले लाभ बताए। कहा कि स्वस्थ समाज की नींव स्वच्छता पर टिकी होती है। बेटियां जब आत्मनिर्भर और जागरूक होंगी तभी परिवार और समाज सशक्त बनेगा। डीएम ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है बल्कि नारी स्वच्छता, स्वास्थ्य, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना भी है।
विज्ञापन

प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धार्वे ने कहा कि मासिक धर्म स्वाभाविक प्रक्रिया है, इसे किसी भी प्रकार की झिझक या संकोच से नहीं जोड़ना चाहिए। स्वच्छता अपनाकर ही छात्राएं स्वस्थ रह सकती हैं और अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं। प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. वाणी गुप्ता और सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान एसडीएम अर्चना ओझा, प्रधानाचार्य डॉ. शालिनी दुबे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्रकला और निबंध में दिखाया कौशल
छात्राओं के बीच निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। निबंध में कक्षा 10 की रोशनी कश्यप ने पहला स्थान, इंटर की माही रस्तोगी ने दूसरा और नेहा कश्यप ने तीसरा स्थान पाया। चित्रकला में कक्षा 10 की एंजेल प्रथम, इंटर की यासमीन द्वितीय, शमीम जहां तृतीय रहीं। सभी छात्राओं को सम्मानित किया गया।


छात्रा शशी राठौर बनीं एक दिन की थाना प्रभारी

मैगलगंज। मिशन शक्ति शुक्रवार को बाबे के पब्लिक इंटर कॉलेज चपरतला की कक्षा 11 की छात्रा शशी राठौर एक दिन की कोतवाली प्रभारी बनीं। कक्षा 12 की छात्रा गौरी मिश्रा को मढिया चौकी इंचार्ज और श्रेया अवस्थी को औरंगाबाद चौकी इंचार्ज बनाया गया। स्कूल से पुलिस वाहन से कोतवाली लाए जाने पर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र पांडे और पुलिस टीम ने छात्रा शशी राठौर का स्वागत किया। इसके बाद उन्हें थाने के दैनिक कार्यों के बारे में बताया। संवाद




रायपुर में बालिकाओं को किया जागरूक
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव में थानाध्यक्ष आदित्य कुमार मौर्य के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बालिकाओं को उनके अधिकार बताए जाते हैं वहीं उनमें आत्म विश्वास भी जगाया जा रहा है। शुक्रवार को महिला एसआई प्रियंका शुक्ला ने महिलाओं और बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के टिप्स दिए। इसके साथ ही पंफ्लेट बांटकर हेल्पलाइन नंबर के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि आप लोग निडर होकर बाहर निकलें पुलिस आपके साथ है। संवाद


विद्या निकेतन की छात्रा राशी शुक्ला बनीं चौकी इंचार्ज

गोला गोकर्णनाथ। मिशन शक्ति फेज पांच अभियान के तहत सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज गोला की नौवीं कक्षा की राशी शुक्ला को एक दिन के लिए चौकी प्रभारी बनाया। चौकी इंचार्ज महादेवी ने एक दिन के लिए औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मलिक ने छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में बताया। कहा कि महिलाएं और छात्राएं आत्मनिर्भर बनें। अपने अधिकारों को जानें। राशी शुक्ला ने चौकी प्रभारी बनते ही चौकी का निरीक्षण किया। संवाद





जिला पंचायत इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
बिजुआ। बिजुआ विकास खंड स्थित जिला पंचायत इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं को सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में भीरा थानाध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह, बिजुआ चौकी इंचार्ज रमेश सिंह सेंगर, हेडकांस्टेबल अनुज कुमार यादव, अंकित कुमार, धीरेंद्र सिंह और महिला कांस्टेबल सना अली ने छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के तरीकों और साइबर अपराधों से बचाव, नशा उन्मूलन और सामान्य सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। संवाद

रायपुर गांव में बालिकाओं को जागरूक करती नीमगांव की एसआई प्रियंका शुक्ला। स्रोत : पुलिस

रायपुर गांव में बालिकाओं को जागरूक करती नीमगांव की एसआई प्रियंका शुक्ला। स्रोत : पुलिस

रायपुर गांव में बालिकाओं को जागरूक करती नीमगांव की एसआई प्रियंका शुक्ला। स्रोत : पुलिस

रायपुर गांव में बालिकाओं को जागरूक करती नीमगांव की एसआई प्रियंका शुक्ला। स्रोत : पुलिस

रायपुर गांव में बालिकाओं को जागरूक करती नीमगांव की एसआई प्रियंका शुक्ला। स्रोत : पुलिस

रायपुर गांव में बालिकाओं को जागरूक करती नीमगांव की एसआई प्रियंका शुक्ला। स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed