फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eco tourism efforts in buffer zone did not succeed

Lakhimpur Kheri News: कामयाब नहीं हुई बफरजोन में इको टूरिज्म की कवायद

Tue, 05 Dec 2023 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Eco tourism efforts in buffer zone did not succeed
बांकेगंज। इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन में बनाए गए तीनों टूरिस्ट सर्किट सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पाए। वन विभाग के बफरजोन में पर्यटन की कवायद परवान नहीं चढ़ पाई है। इनके कारणों का निवारण ढूंढने के बजाय वन विभाग ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इस साल इस टूरिस्ट सर्किट के लिए कोई प्रचार-प्रसार भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

खीरी जिले में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी और भीरा रेंज में तीन टूरिस्ट सर्किट बनाए गए थे। उम्मीद थी कि हरे-भरे जंगल के प्राकृतिक सौंदर्य में समृद्ध जैवविविधता के दीदार करने के लिए सैलानी इन सर्किटों पर आकर्षित होंगे। इसमें देशी और प्रवासी परिंदों के लिए मशहूर मैलानी रेंज की नगरिया झील शामिल थी।
विज्ञापन

वन विभाग ने न तो उसका व्यापक प्रचार प्रसार किया और न ही पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने पर ध्यान दिया। नतीजा यह हुआ कि एक भी सैलानी ने इन टूरिस्ट सर्किटों पर कदम नहीं रखा। पर्यटन दरें भी दुधवा के बराबर रखी गईं। बफरजोन की मैलानी और भीरा रेंज का जंगल दुधवा के कोरजोन से किसी मामले में कम नहीं है, लेकिन सैलानियों की सुविधा के नाम पर यहां न तो ठहरने की सुविधा है और न भ्रमण के लिए गाड़ियां।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता से भरपूर हैं भीरा और मैलानी रेंज
मैलानी और भीरा रेंज में बड़ी संख्या में हिरनों के झुंड भ्रमण करते देखे जाते हैं। जटपुरा बीट के बरौंछा नाला में सैकड़ों की संख्या में बारासिंघा कुलाचें भरते नजर आते हैं। यहां खूबसूरत वैटलैंड और दूर-दूर तक फैले ग्रासलैंड हैं। बाघों की संख्या भी पर्याप्त है। जैवविविधता के लिहाज से दुधवा टाइगर रिजर्व का बफरजोन कोरजोन से किसी तरह कम नहीं है। लोगों का कहना है कि दुधवा टाइगर रिजर्व का यह बफरजोन इको टूरिज्म का अच्छा केंद्र बन सकता है। बशर्ते यहां सैलानियों की सुविधा का विस्तार किया जाए और दुधवा से दरें कम रखी जाएं।

इस पर्यटन सत्र में बफरजोन का इको टूरिज्म फिलहाल बंद है। जल्द ही सुविधाओं के विस्तार और नए सुधारों के साथ इसे शुरू किया जाएगा।
- सौरीष सहाय, डीएफओ, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed