फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Earned virtue on the last big Tuesday of Jyeshtha month

Lakhimpur Kheri News: ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर कमाया पुण्य

Tue, 10 Jun 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 10 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Earned virtue on the last big Tuesday of Jyeshtha month
डीआईओएस कार्यालय परिसर के हनुमान मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
लखीमपुर खीरी। ज्येष्ठ माह का अंतिम बड़ा मंगल जिले भर में पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में भक्तों ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर भंडारे आयोजित किए। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन

होटल एलीट इन की ओर से भक्तों को पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर ऋषि खन्ना, समीर वर्मा, जीतेंद्र चौधरी, निलय वर्मा मौजूद रहे। उधर, डीआईओएस कार्यालय में भी भंडारा हुआ। डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह व उनकी माता ने लोगों को प्रसाद बांटा। स्टेट बैंक के बाहर भारत विकास परिषद की ओर से शरबत वितरण किया गया।
विज्ञापन

निघासन। प्राचीन श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में व्यापारियों ने सामूहिक भंडारे का आयोजन किया। रकेहटी कस्बे में स्थित हनुमान मंदिर सहित पूरे कस्बे में विमल ज्वैलर्स, अनिल पीसीओ, श्री बाला जी ट्रेडर्स सहित समाजसेवियों ने हलुआ, शरबत, मीठी बूंदी, तहरी सहित छोला चावल और कढ़ी चावल आदि का प्रसाद वितरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

खीरी टाउन। कस्बे में ठाकुर द्वारा मंदिर के निकट, हनिया टोला में मंदिर के पास और मोहम्मद पुर कहमारा गाव में राजेश वर्मा द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद
फरधान। कस्बे के बाला जी मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्याम कुमार, अरविंद मिश्र, आनंद गुप्ता, वीरू गुप्ता, आशीष, सुबोध मिश्रा, रंजीत वर्मा, रोहित वर्मा आदि लोगो का सहयोग रहा। संवाद
पसगवां। ज्येष्ठ मास के आखिरी मंगल को जगह-जगह सुंदर कांड के पाठ हुए। बरखेरिया जाट में गन्ना विकास सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन ऋषि कांत सिंह के आवास पर सुंदर कांड का पाठ किया गया। आचार्य रामशरण महाराज ने सुंदर कांड का सस्वर पाठ किया। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। सब्जी मंडी मार्ग स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने बजरंगबली को सवा 23 मन लड्डुओं से भोग लगाया। इसके बाद शहर में बजरंगी शोभा यात्रा निकाली गई। संवाद
ममरी। बरम बाबा स्थान पर समाज सेवी युवक जोगिंदर, आशीष कुमार और प्रिंस कुमार के सौजन्य से भंडारे का आयोजन किया गया। जहां तमाम श्रद्धालुओं ने सब्जी और चावल का प्रसाद ग्रहण किया। उधर खोखाय गांव के श्री हनुमान मंदिर में रामस्वरूप राठौर व रामशरण राठौर ने भंडारे का आयोजन किया। संवाद
संसारपुर। देवी मंदिर में रामकिशोर जायसवाल ने हलवा, पूड़ी, सब्जी का भंडारा किया। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे शिव मंदिर पर प्रधान पति रामप्रसाद देवल ने शरबत वितरण कराया। भीखमपुर में एडवोकेट रमेश कश्यप ने तहरी और बूंदी का भंडारा किया। संवाद
बेलरायां। रेलवे स्टेशन मार्ग के शिवमंदिर परिसर में सुंदरकांड के बाद शरबत और भंडारा हुआ। ग्राम कुशाही शिव मंदिर के में पड़ोस सब्जी, पूड़ी और हलुआ भंडारा किया गया। सुरेश कुमार सक्सेना, महेश कुमार मिश्र, विजय वर्मा, राजेश सिंह तोमर मौजूद रहे। संवाद

बिजुआ। पड़रिया तुला स्थित बालाजी धाम, बस्तोला के ठाकुरजी मंदिर और चौशंधे बाबा हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। व्यापारी अमित मिश्र, प्रदीप मिश्र और नीरज मिश्र ने पड़रिया तुला में शरबत की व्यवस्था की। उमेश गुप्ता और राकेश गुप्ता ने राहगीरों को शरबत बांटा। संवाद

डीआईओएस कार्यालय परिसर के हनुमान मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद

डीआईओएस कार्यालय परिसर के हनुमान मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद

डीआईओएस कार्यालय परिसर के हनुमान मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद

डीआईओएस कार्यालय परिसर के हनुमान मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद

डीआईओएस कार्यालय परिसर के हनुमान मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद

डीआईओएस कार्यालय परिसर के हनुमान मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद

डीआईओएस कार्यालय परिसर के हनुमान मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद

डीआईओएस कार्यालय परिसर के हनुमान मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed