फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   eak din banega 200 meter kharanga

एक दिन में बनेगा 200 किमी खड़ंजा

Wed, 24 Dec 2014 06:21 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 24 Dec 2014 06:21 PM IST
विज्ञापन
eak din banega 200 meter kharanga
जनपद में एक अनूठी पहल के तहत एक दिन में 200 किमी खडंजा बनाया जाएगा, जिसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इस प्लान से मनरेगा की गति में अप्रत्याशित तेजी आएगी, तो वहीं लोगों को रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस एक दिन के प्लान से 995 ग्राम पंचायतों के वाशिंदों को भी अपनी गली में खड़ंजा पड़ने का अहसास होगा। मुख्य विकास अधिकारी नितीश कुमार ने ‘बड़ी सोच का बड़ा जादू’ की तरह पहल करते हुए एक दिन में 200 किमी रोड (खडंजा) बनाने का लक्ष्य बनाया है।
विज्ञापन

इस कल्पना सरीखे प्लान को शतप्रतिशत सफल बनाने के लिए पूरा खाका तैयार हो चुका है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 200 मीटर खड़ंजा मार्ग निर्माण कराया जाएगा, जिससे एक साथ जनपद की सभी 995 ग्राम पंचायतों में 200 किमी खड़ंजा बनकर तैयार हो जाएगा। शायद ही किसी जनपद में इससे पहले ऐसी कार्ययोजना बनाई गई हो, लेकिन लखीमपुर खीरी में इस प्लान को मूर्त रूप देने में विभागीय अधिकारी जुट गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को इस संबंध में टाइम लाइन जारी कर दी गई है, जिसके मुताबिक पांच जनवरी 2015 तक समस्त ग्राम पंचायतों को ऐसे कच्चे मार्ग चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिन पर पूर्व में काम नहीं कराया गया हो। मजदूरों का चयन, मस्टरोल बनाने समेत कार्ययोजना को 10 जनवरी 2014 तक समस्त ग्राम पंचायतें तैयार कर लेंगी। 12 जनवरी तक समस्त ग्राम पंचायतें ईंट आदि आवश्यक सामग्री की खरीद कर लेंगी। इसके बाद सभी ग्राम पंचायतों में 19 जनवरी 2015 को एक साथ सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की निगरानी में होगा कार्य
सीडीओ नितीश कुमार ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य की निगरानी के लिए जिला स्तरीय, तहसील स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ताकि कहीं व्यवधान उत्पन्न न हो। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 200 मीटर सड़क निर्माण एक छोटा कदम है, लेकिन इसके परिणाम वृहद स्तर पर सामने आएंगे। यह प्रयोग सफल रहा, तो आगे भी कुछ और बड़ा प्लान तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed