{"_id":"6585db750ad37ec6d80596c6","slug":"e-rickshaw-operators-will-also-have-to-register-with-the-municipality-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-11478-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ई-रिक्शा संचालकों को नगर पालिका में भी कराना होगा रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ई-रिक्शा संचालकों को नगर पालिका में भी कराना होगा रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिवहन विभाग के बाद अब नगर पालिका भी ई-रिक्शा संचालकों का रजिस्ट्रेशन कराने की तैयारी करने में है। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि रजिस्ट्रेशन के बाद निर्धारित रूटों पर ही ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के नाम पर 300 रुपये की रसीद काटने जाने की सूचना मिलने के बाद ई-रिक्शा संचालकों में आक्रोश देखा जा रहा है।
अभी तक नया ई-रिक्शा निकलवाने के बाद उसे सड़क पर चलाने के लिए एआरटीओ में रजिस्ट्रेशन कराना होता है। रजिस्ट्रेशन के बाद ही ई-रिक्शा चलाने की अनुमति मिलती है। अब एआरटीओ के अलावा नगर पालिका भी रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके लिए रसीद काटी जाएगी। नगर पालिका के सूत्र बताते हैं कि रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद ई-रिक्शा संचालकों को रूट के हिसाब से डायवर्ट किया जाएगा। जिस रूट पर जिसका पंजीकरण होगा, ई-रिक्शा संचालक उसी रूट पर वाहन चला सकेगा।
नगर पालिका ने चुने आठ रूट
अभी तक नगर पालिका ने करीब आठ रूट चुने हैं। जिनमें एलआरपी से सौजन्या चौक बाहर बाहर, एलआरपी से मेला मैदान, मेला मैदान से सौजन्या चौराहे, सौजन्या से एसपी बंगला होते हुए मेला मैदान, नौरंगाबाद से ऐसा रोड, संकटा देवी से लालपुर तक, मेला मैदान से मिदनिया और मेला मैदान से उल्ल नदी तक रूट बनाए गए हैं। सूत्र बताते हैं कि ई-रिक्शा चालकों से तीन सौ रुपये रजिस्ट्रेशन के नाम पर लिए जाएंगे। इसके बाद ही वह सड़कों पर चलने के लिए वैध होंगे।
विज्ञापन
शहर के बीच से गुजरने वाले ई-रिक्शा संचालकों को नगर पालिका में रजिस्ट्रेशन के लिए कितना शुल्क तय किया गया है, यह जीओ देखने के बाद ही पता चल सकेगा।
इरा श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष