फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   E-rickshaw drivers license to the self-employed at the fair

स्वरोजगार मेले में ई-रिक्शा चालकों को दिए लाइसेंस

Tue, 09 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 09 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw drivers license to the self-employed at the fair
dm - फोटो : amar ujala
- प्रशिक्षणार्थियों को को डीएम ने बांटे प्रमाणपत्र
विज्ञापन

- रोजगार मेले के दौरान हुए रंगारंग कार्यक्रम

अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत डूडा के तत्वावधान में रोजगार मेला और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। नसीरुद्दीन मौजी भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम आकाशदीप ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह भी मौजूद रहीं।
इस मौके पर भातखंडे संगीत विद्यालय की छात्रा प्रियंका गुप्ता ने सरस्वती वंदना पेश की। कवि फारूक सरल और राजेंद्र प्रसाद तिवारी कंटक ने अपनी रचनाएं पेश कीं। डीएम ने इस मौके पर कहा कि देश के विकास में नारी शक्ति का विशेष योगदान सदियों से रहा है। डूडा द्वारा दिए जाने वाले प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षित किए गए लोग अपने अपने जीवन स्तर को आगे बढ़ाने के लिए सरकारी योजनाओं में पर्याप्त भागीदारी निभाकर अपने जीवन स्तर को संवार सकते है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो प्रशिक्षार्थी ब्यूटीशियन कंप्यूटर, गारमेंट मेकिंग, पैचवर्क, कढ़ाई बुनाई आदि ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त कर हुनरमंद बन चुके है, इसे लोग व्यक्तिगत रूप से तथा समूह के माध्यम अपना व्यवसाय चुन सकते है। इस कार्य के लिए सभी बैंक ऋण देने के लिए तत्पर रहती हैं। डीएम ने कहा कि अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वरोजगार अपनाने वाले प्रशिक्षुओं के ऋण स्वीकृत करने संबंधी आवेदन पत्रों को अपने स्तर से कम समय में निस्तारित कराकर उन्हें ऋण मुहैया कराने में तत्परता दिखाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम ने 32 ई-रिक्शा चालकों को स्थायी लाइसेंस, 20 प्रशिक्षण प्राप्त लोगों का ऋण स्वीकृतपत्र और 250 प्रशिक्षुओं को एनसीवीटी भारत सरकार से प्राप्त प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नमिता श्रीवास्तव ने किया। 
इस मौके पर एडीएम एसपी सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ. प्रियंका अवस्थी, आकांक्षा समिति की सचिव सुधा गुप्ता, जिला सेवायोजन अधिकारी रत्नेश कुमार, सहायक निदेशक सूचना बीपी गौतम, अग्रणी बैक प्रबंधक सहित जिलास्तरीय अधिकारी एवं अन्य गण्यमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। 


जब ई-रिक्शा पर बैठे डीएम 
कार्यक्रम के अंत में विलोबी परिसर में खड़े ई-रिक्शा चालकों से डीएम आकाशदीप ने एक-एक से रूबरू होकर उनका हालचाल जाना और ई रिक्शा चालकों के आग्रह पर ई-रिक्शे की सवारी कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस दौरान उनके साथ सेल्फी लेने वाले लोगों में खूब होड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed