{"_id":"68aca26db915fd887f089ce8","slug":"e-rickshaw-collided-with-a-bull-and-then-collided-with-a-dcm-driver-died-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-154088-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सांड़ से टकराने के बाद डीसीएम में घुसा ई-रिक्शा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सांड़ से टकराने के बाद डीसीएम में घुसा ई-रिक्शा, चालक की मौत
Mon, 25 Aug 2025 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद लालपुर में सड़क किनारे खड़ा ई रिक्शा। संवाद
फरधान। लखीमपुर-गोला मार्ग पर सांड़ की टक्कर से अनियंत्रित होने के बाद ई-रिक्शा डीसीएम में घुस गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि उसमें बैठी एक सवारी घायल हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव कैमहरा निवासी चालक आदिल (25) लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर ई-रिक्शा चलाकर रोजी-रोटी कमाता था। प्रतिदिन की तरह आदिल रविवार करीब नौ बजे ई-रिक्शा लेकर लखीमपुर से घर वापस आ रहे थे। उसमें कोरैय्या जंगल गांव की एक सवारी भी बैठी थी। वह लालपुर गांव के निकट कृष्णा सिटी के सामने पहुंचे ही थे कि उसी समय ई-रिक्शा सड़क पर घूम रहे एक सांड़ से टकरा गया।
इसके बाद अनियंत्रित हुआ रिक्शा बीच सड़क पर आ गया। इसी समय गोला की ओर से आ रही डीसीएम से टकरा गया। इससे ई-रिक्शा में बैठा युवक उछलकर दूर जा गिरा, जबकि चालक उसी में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। डीसीएम चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। वहीं, इलाज के लिए एंबुलेंस से ओयल ले जाते समय रास्ते में आदिल की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा में बैठा 19 वर्षीय लतीफ निवासी कौरय्याजंगल थाना फरधान उछलकर दूर गिरने मामूली रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि ई-रिक्शा चालक के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। ई-रिक्शा टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया है। दुर्घटना देर रात हुई थी।