फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   E-KYC not done for 1.81 lakh units in the district, names to be struck off

Lakhimpur Kheri News: जिले के 1.81 लाख यूनिटों की नहीं हुई ई-केवाईसी, कटेंगे नाम

Tue, 29 Sep 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 29 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
E-KYC not done for 1.81 lakh units in the district, names to be struck off
लखीमपुर खीरी। राशन कार्ड में दर्ज 1.81 लाख यूनिटों की अभी तक ई-केवाईसी नहीं हुई है। ई-केवाईसी न कराने वाले नाम राशन कार्ड से काटे जा सकते हैं। विभाग ने ई-केवाईसी के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। इसके बाद छंटनी की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में आठ लाख से अधिक राशन कार्डों में 33 लाख से अधिक यूनिट दर्ज हैं। इनमें 31 लाख 20 हजार यूनिटों की ई-केवाईसी हो चुकी है। शेष 1.81 लाख यूनिटों की ई-केवाईसी के लिए कई बार मौका दिया गया, लेकिन अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी ने बताया कि राशन कार्ड में दर्ज 1,81,560 यूनिटों की ई-केवाईसी नहीं हुई है। इनके लिए अंतिम मौका दिया गया है। जल्द ई-केवाईसी नहीं कराने पर नाम राशन कार्ड से काटे जा सकते हैं। किसी भी कोटे की दुकान पर जाकर ई-केवाईसी कराई जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed