फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dwarka Thunder, Nagar Palika Lakhimpur won the match

Lakhimpur Kheri News: द्वारिका थंडर, नगर पालिका लखीमपुर ने जीते मैच

Wed, 25 Dec 2024 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Dwarka Thunder, Nagar Palika Lakhimpur won the match
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खेल महोत्सव के तीसरे दिन जीआईसी मैदान पर पहला क्रिकेट मैच अपेक्स अवेंजर इलेवन व द्वारिका थंडर के बीच खेला गया। द्वारिका थंडर ने टॉस जीत के पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में तीन विकेट खोकर 122 रन बनाए। जवाब में अपेक्स अवेंजर्स निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट होकर 92 रन ही बना सकी। इस प्रकार द्वारिका थंडर ने 30 रनों से मैच जीत लिया। मैच में बेस्ट बॉलर गगन, बेस्ट बैट्समैन प्रेम व मैन ऑफ द मैच तुषार को दिया गया।
विज्ञापन


दूसरा क्रिकेट का मुकाबला नगर पालिका परिषद इलेवन बनाम थंडर स्ट्राइकर के मध्य हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए नगर पालिका लखीमपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 67 रन बनाएं। जवाब में थंडर स्ट्राइकर 10 ओवर पर केवल 60 बना सकी। इस प्रकार नगर पालिका लखीमपुर ने यह मैच छह रनों से जीत लिया। इसमें बेस्ट बॉलर का खिताब मुनेंद्र, बेस्ट फील्डर सलमान व मैन ऑफ द मैच देवाशीष मुखर्जी को दिया गया।
विज्ञापन


तीसरा व आखिरी मुकाबला पहले क्वार्टर फाइनल में निघासन सदर और स्मार्ट बॉयज के मध्य हुआ जिसमें निर्धारित 12 ओवर में निघासन सदर केवल 39 रन ही बना सकी। जवाब में स्मार्ट बॉयस ने निर्धारित लक्ष्य को मात्र चार ओवर में प्राप्त कर धमाकेदार जीत हासिल की और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वॉलीबॉल में वाईडीसी, फुटबॉल में सिंगाही व हॉकी में स्टेडियम की टीम बनी विजेता

वॉलीबॉल प्रतियोगिता के महिला वर्ग में वाईडीसी लखीमपुर की टीम ने बांकेगंज की टीम को हराकर जीत हासिल की। महोत्सव के दूसरे पखवाड़े में पुलिस लाइन में चल रहे फुटबॉल मैच की श्रृंखला में सिंगाही ने गोला की टीम को चार गोल से हराकर विजय प्राप्त की।

गुरु नानक इंटर कॉलेज में आयोजित हो रही हॉकी के फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में गुरु नानक स्पोर्ट्स एकेडमी का मुकाबला गुरु नानक स्टेडियम के साथ में हुआ, जिसमें स्टेडियम की टीम विजेता हुई। बालक बालिका वर्ग में गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज ने गुरु नानक स्पोर्ट्स एकेडमी को हराकर हॉकी का खिताब अपने नाम किया।


इसी प्रकार खोखो के मुकाबले में बालक वर्ग में धर्म सभा इंटर कॉलेज पनगी कलां को हराकर जीत हासिल की। बालिका वर्ग में पनगी कला ने अपने प्रतिद्वंदी बांके बिहारी इंटर कॉलेज को हराकर जीत हासिल की।बैडमिंटन के मुकाबले में शौर्य, कृतिका, नेगी, हेमंत राय, अमन राणा, क्षितिज, हर्षित सिंह, हेमंत राय, संजीव वर्मा ने अपने अपने मुकाबले में जीत हासिल की। आयोजन के इस अवसर पर आरएसएस विभाग प्रचारक अभिषेक, सदर विधायक योगेश वर्मा, पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, क्रीड़ा भारती से कपिल श्रीवास्तव, कनिष्क बरनवाल, आशीष कुमार सिंह सहित नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

फतेहाबाद के बीघड़ चौक पर दोपहर के समय लगा लंबा जाम। संवाद

फतेहाबाद के बीघड़ चौक पर दोपहर के समय लगा लंबा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed