फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Due to technical glitch Railway Gate was closed for a long time

तकनीकी खराबी के कारण  रेलवे गेट काफी देर बंद रहा

Wed, 11 May 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो बांकेगंज।
ब्यूरो बांकेगंज। Updated Wed, 11 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Due to technical glitch Railway Gate was closed for a long time
रेल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
वाहनों की लगी कतार, लोगों को हुई परेशानी
 ट्रेन आने के समय बांकेगंज-कुकरा रोड स्थित बंद किया गया रेलवे गेट ट्रेन जाने के बाद तकनीकी कारण से नहीं खुल सका। रेलवे गेट के काफी देर तक बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसको लेकर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बुधवार दोपहर बांकेगंज-कुकरा रोड स्थित रेलवे फाटक गेटमैन ने ट्रेन आने के समय बंद किया। इसके बाद तकनीकी खराबी के चलते काफी प्रयास के बाद भी गेट नहीं खुला पाया। जिसके चलते रेल गेट के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिस पर गेटमैन ने स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। जिसपर वहां पहुंचे रेल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद रेलवे गेट में आई खराबी को ठीक किया। तब जाकर काफी देर से बंद रेलवे गेट खुला और लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबध में स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि रेलवे गेट में मामूली तकनीकी खराबी आई थी, जिसे ठीक कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed