फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa will get change with bird festival

बर्ड फेस्टिवल से निखरेगा दुधवा का स्वरूप 

Thu, 01 Feb 2018 07:21 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Thu, 01 Feb 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
Dudhwa will get change with bird festival
Dudhwa bird festival
दुधवा नेशनल पार्क की ख्याति यूं तो देश विदेश में है ही लेकिन अब इस ख्याति को और भी चार चांद लगने वाले हैं। जानकारों का मानना है कि इस बार दुधवा में इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का आयोजन दुधवा की ख्याति स्वरूप को और भी निखारेगा। जिससे दुधवा के प्रति लोगों का लगाव बढ़ेगा और इससे दुधवा के राजस्व में भी आगे बढ़ोत्तरी होगी। फिलहाल पार्क अधिकारी इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। 
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क की ख्याति हमेशा से ही देश विदेश में रही है लेकिन इसकी इस ख्याति में और चार चांद लगने वाले हैं। जानकारों की माने तो इतनी ख्याति के बाद भी वो फायदा नहीं मिला है जो मिलना चाहिए था लेकिन बर्ड फेस्टिवल से यह भी मिल जाएगा और देश विदेश में दुधवा की लोकप्रियता और भी बढ़ जाएगी। बर्ड फेस्टिवल में आए वह लोग दुधवा को काफी करीब से जानेंगे और खुद तो प्रेरित होंगे ही 
विज्ञापन

साथ दूसरों को भी दुधवा के अलौलिकता की जानकारी देंगे। जिससे उनका लगाव दुधवा की ओर बढ़ेगा। इससे पर्यटकों की तादाद में इजाफा होगा और पार्क का राजस्व बढ़ेगा। फिलहाल पार्क अधिकारियों में इसको लेकर उत्साह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्ड वाचिंग के साथ दिखाई जाएगी दुधवा की अलौकिकता 
पार्क का पहला प्रयास होगा कि इसमें आए मेहमानों को बर्ड वाचिंग के साथ दुधवा और उसकी अन्य रेंजों में ले जाकर उसकी अलौकिकता भी दिखाई जाए। ताकि मेहमान दुधवा को अच्छी तरह से जान सकें और यहां के जीवों को भी। इसके साथ ही दुधवा के गाइड भी मेहमानों को जानकारियों से रूबरू करेंगे। 

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे बर्ड फेस्टिवल के टेंट 
 दुधवा में होने वाले इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल की मेजबानी में लगने वाले टेंट आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इसमें किसी होटल की तरह व्यवस्थाएं होंगी और उसी तरह का आनंद आएगा। हर टेंट में दो बेड के साथ कुर्सी मेज और आधुनिक टायलेट की भी व्यवस्था की गई है। 120 टेंट हाउसों का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें 20 को आम लोगों के लिए मुहैया कराया जाएगा। इसमें प्रति व्यक्ति चार्ज करीब 85 सौ रुपए होगा। 
प्रदेश के इकलौते नेशनल पार्क को इस बार इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिल 2018 की मेजबानी दी गई है। जिसमें देशी-विदेशी पक्षी विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। संभवत: नौ फरवरी को इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करने आ सकते हैं। इसके लिए दुधवा के पास पदम श्री अर्जन सिंह के टाइगर हैवन को चयनित किया गया है। यहां 10 एकड़ की भूमि पर आगंतुकों के लिए गांव बसाया जा रहा है जिसका नाम बंगाल फ्लोरिकन के नाम पर रखा गया है। इस गांव में घरों को टेंट से बनाया जाना है जिनकी तादाद करीब 120 है और इसमें 20 को आम पर्यटकों को रहने के लिए दिया जाना है। फेस्टिवल में इसमें रहने आदि का खर्च प्रति व्यक्ति करीब 85 सौ रुपए रखा गया है। टेंटों का निर्माण आधुनिक सुख सुविधाओं को ध्यान में रख कर किया जा रहा है। इसमें दो बेड, कुर्सी मेज और बाथरूम का निर्माण हो रहा है जिसमें लग्जरी सुविधाएं होंगी। कमोड, शावर, बाथ टब, वाश बेेस‌िन आदि भी मुहैया होगा। इसके साथ ही जाड़े को देखते हुए गर्म पानी भी मिलेगा। काफी टेंटों को लगाया जा चुका है और अब उनमें फीनिशंग का कार्य जारी है। 

मेहमानों के सुरक्षा का पूरा रखा गया है ख्याल, खोदी जा रही खाई 
इंटरनेश बर्ड फेस्टिवल दुधवा जंगल से सटे स्थान पर मनाया जा रहा है और यहां मेहमानों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। कोई जंगली जीव वहां न आ जाए इसको देखते हुए एक खाई खोदी गई है जो एक घेरा बनाए हुए है। खाई मकसद हाथी, बाघ आदि को इधर आने से रोकना है। इसको पूरा करने में जेसीबी मशीन को लगाया गया है। 


इस स्थान पर कार्यक्रम स्थल की तैयारियां भी तेज 
कार्यक्रम स्थल की कंप्यूटरीकृत लेबिलिंग कराई जा रही है। बताया गया है कि यहीं पर स्टेज बनेंगे और सभी कार्यक्रम यहां किए जाएंगे। 

डीएम, एसपी ने पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा 
नौ फरवरी को इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल को लेकर गुरूवार को डीएम शैलेन्द्र सिंह और एसपी डॉ एस चिनप्पा दुधवा पहुंचे। यहां पर उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। दोनों ने वन विभाग, लोक निर्माण विभाग आदि के प्रतिनिधियों संग मिलकर दुधवा में मीटिंग की। इससे पहले अधिकारी टाइगर हैवन सोसायटी के निकट स्थित दस एकड़ के उस स्थल पर पहुंचे, जहां पर बर्ड फेस्टिवल आयोजन की तैयारी चल रही है, यहां पास में ही एक भूमि को मुख्यमंत्री के हैलीकाप्टर की लैडिंग के लिए चयनित किया गया। साथ ही पार्किंग आदि की व्यवस्था भी अधिकारियों ने जांची। पलिया से दुधवा तक पहुंचने वाले रास्ता खराब हालत में है, इसे कैसे दुरूस्त किया जाए इस संबंध में डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। इस तरह से एसपी ने सुरक्षा के मुद्दे पर भी लंबी वार्ता की है। उनके साथ डिप्टी डायरेक्टर महावीर कौजलगि, एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed