फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa tourist coach ferried 552 tourists in June

Lakhimpur Kheri News: जून में दुधवा टूरिस्ट कोच ने खींचे 552 पर्यटक

Sat, 11 Jul 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 11 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dudhwa tourist coach ferried 552 tourists in June
मैलानी स्टेशन पर खड़ा एसी टूरिस्ट कोच
मैलानी। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से दुधवा नेशनल पार्क की प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और वन्यजीवों के दीदार के लिए धरोहर घोषित छोटी लाइन पर मैलानी-बिछिया के बीच संचालित एसी टूरिस्ट चेयर कार जून की छुट्टियों में पर्यटकों से गुलजार रहा। जुलाई के दूसरे रविवार को भी कोच लगभग फुल है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे की तत्कालीन डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री की पहल पर पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छह जनवरी, 2022 को मैलानी-बिछिया मीटरगेज खंड पर एसी टूरिस्ट कोच का संचालन शुरू हुआ था। उद्घाटन के समय दो टूरिस्ट कोच चलाए गए थे, लेकिन पर्यटकों की कम संख्या के कारण वर्तमान में एक ही कोच संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

जून में टूरिस्ट कोच को अच्छा प्रतिसाद मिला। 14 जून को आने और जाने दोनों फेरों में कोच फुल रहा। जून में 552 पर्यटकों ने दुधवा के जंगल की सैर की। इनमें 287 पर्यटक मैलानी से बिछिया गए, जबकि 265 बिछिया से मैलानी आए। इससे रेलवे को 1,49,040 रुपये की आय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
जुलाई में पर्यटकों का टोटा
जुलाई में फिलहाल पर्यटकों की संख्या कम है। रविवार को 55 पर्यटकों का आरक्षण है, लेकिन 12 जुलाई के रविवार को छोड़कर अन्य फेरों में औसतन सात-आठ सीटें ही आरक्षित हैं। जुलाई के पहले फेरे में शनिवार, चार जुलाई को मैलानी से एक भी पर्यटक नहीं गया, जबकि वापसी में एक यात्री सवार हुआ। पांच जुलाई को 15 पर्यटक मैलानी से गए और वापसी में 21 आए। आज रविवार को 55 पर्यटकों का आरक्षण है।
--------------
पूर्वोत्तर रेलवे में अकेली धरोहर है मैलानी-नानपारा छोटी लाइन
जनसंपर्क अधिकारी लखनऊ महेश गुप्ता ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के सभी अन्य खंडों का आमान परिवर्तन हो चुका है। केवल मैलानी-नानपारा छोटी लाइन ही संचालित हो रही है, जिसे रेलवे ने धरोहर घोषित किया है। इसी खंड पर मैलानी से बिछिया तक एसी टूरिस्ट चेयर कार संचालित होती है।
-------------
270 रुपये में छोटी लाइन और जंगल सफर का आनंद
एसी टूरिस्ट चेयर कार में सफर के दौरान पर्यटकों को दुधवा के जंगल के साथ छोटी लाइन पर यात्रा का अनुभव भी मिलता है। मैलानी से बिछिया तक एक तरफ का किराया 270 रुपये है। कोच में 60 सीटें हैं, जिनमें एक सीट टीटीई के लिए आरक्षित रहती है। टिकट पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुक किए जा सकते हैं।
------------
महू से बनकर आए थे टूरिस्ट कोच
विस्टाडोम की तर्ज पर बने दो एसी टूरिस्ट कोच मध्य प्रदेश के रतलाम मंडल के महू स्थित कोचिंग डिपो में तैयार किए गए थे। इनमें चौड़ी खिड़कियां हैं, जिससे पर्यटक आसानी से जंगल का नजारा देख सकें। महू संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली है।
--------------
शनिवार और रविवार को जुड़ता है कोच
एसी टूरिस्ट कोच गाड़ी संख्या 52260 मैलानी-बिछिया पैसेंजर के साथ प्रत्येक शनिवार और रविवार सुबह 6:05 बजे मैलानी जंक्शन से चलकर 10:30 बजे बिछिया पहुंचता है। वापसी में गाड़ी संख्या 52259 बिछिया-मैलानी पैसेंजर के साथ पूर्वाह्न 11:45 बजे बिछिया से चलकर मंझरा पुरब, खैरटिया बांध रोड (हाल्ट), तिकुनिया, बेलरायां, दुधवा, पलिया कलां और भीराखेरी स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 4:10 बजे मैलानी जंक्शन पहुंचता है।

---------------
विशेष टूरिस्ट ट्रेन से पर्यटकों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा के साथ दुधवा नेशनल पार्क के वन्यजीव एवं प्राकृतिक सौंदर्य को देखने का अवसर मिलता है। जंगल सफारी के शौकीन यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
-महेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed