{"_id":"4a4807c81a6e38cc21e016f7ac86f12d","slug":"dudhwa-strike-returned-dispirited-tourists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधवा में हड़ताल, पर्यटक मायूस लौटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधवा में हड़ताल, पर्यटक मायूस लौटे
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
डीएम और दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डाइरेक्टर के बीच चल रही जंग के बीच पार्क के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सोमवार को पूरी तरह से हड़ताल कर दी। अधिकारियों और कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर आरपार की लड़ाई के तहत मुख्यालय, थारू हट, कैंटीन और अन्य सभी जगहों पर तालाबंदी कर दी।
दुधवा की सभी रेंजों के अधिकारी और कर्मचारियों ने पलिया मुख्यालय पर एकत्र होकर डीएम किंजल सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की। उधर, कर्मचारियों के आंदोलन और तालाबंदी के चलते पर्यटकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। पूरे परिसर में सन्नाटा छाया हुआ है। पर्यटक भी नजर नहीं आ रहे हैं। अधिकारी और कर्मचारी दुधवा मुख्यालय में जम गए हैं। कर्मियों का कहना है कि वे किसी को सेवा नहीं मुहैया कराएंगे।
बता दें कि फेडरेशन आफ फॉरेस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष पतिराज सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर डीएम पर पार्क में नियमों को तोड़ने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। 28 नवंबर तक कार्रवाई न किए जाने पर 29 नवंबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी। अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर फेडरेशन और संघ ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।