फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa park gates closed, 56373 tourists did jungle safari

Lakhimpur Kheri News: दुधवा पार्क के द्वार बंद, 56373 सैलानियों ने की जंगल सफारी

Sun, 15 Jun 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 15 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Dudhwa park gates closed, 56373 tourists did jungle safari
दुधवा पर्यटन गेट पर ताला लगाते हुए वन विभाग के अ​धिकारी व कर्मी। स्रोत विभाग
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क दोनों शिफ्टों में जंगल सफारी कराने के बाद रविवार से सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया। पिछले तीन सालों के आंकड़े देखें तो 2024-25 में विदेशी सैलानियों की संख्या बढ़ी है। इस बार 644 विदेशी सैलानियों ने पार्क का भ्रमण किया।
विज्ञापन

पिछले साल मात्र 234 ही विदेशी सैलानी पहुंचे थे। कुल मिलाकर 56,373 पर्यटकों ने इस बार जंगल सफारी का आनंद लिया है।
मानसून सत्र शुरू होने के बाद हर साल दुधवा नेशनल पार्क पार्क के द्वार 15 जून को बंद हो जाते हैं। हालांकि, पिछले साल 25 जून को ऐसा हुआ था। इस बार शासन स्तर से इस संबंध में आदेश नहीं आया था। दुधवा नेशनल पार्क में हर साल सैलानियों की आमद बढ़ रही है। इसका कारण है कि दुधवा की किशनपुर समेत सोनारीपुर रेंज में भी बाघों के दीदार सैलानियों को हो रहे हैं।
विज्ञापन

पार्क प्रशासन का कहना है कि अब नवंबर में दुधवा पार्क के द्वार खोले जाएंगे। इसके बाद ही सैलानी जंगल का भ्रमण करने के साथ ही जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल की तुलना में इस बार पार्क प्रशासन को एक करोड़ 85 लाख 20 हजार 398 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। सैलानियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है, जिससे पार्क प्रशासन काफी खुश है। बढ़े हुए राजस्व के चलते हर साल हो रहे बदलावों को भी कारण माना जा रहा है, पर प्रशासन के अनुसार सैलानियों को लगातार दी जा रही सुविधाओं के तहत उनका ध्यान दुधवा के प्रति बढ़ा है।

दुधवा पर्यटन गेट पर ताला लगाते हुए वन विभाग के अधिकारी व कर्मी। स्रोत विभाग

दुधवा पर्यटन गेट पर ताला लगाते हुए वन विभाग के अधिकारी व कर्मी। स्रोत विभाग

दुधवा पर्यटन गेट पर ताला लगाते हुए वन विभाग के अधिकारी व कर्मी। स्रोत विभाग

दुधवा पर्यटन गेट पर ताला लगाते हुए वन विभाग के अधिकारी व कर्मी। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed