फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa Park became housefull even before the new year

नए साल से पहले ही हाउसफुल हो गया दुधवा पार्क

Tue, 21 Dec 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dudhwa Park became housefull even before the new year
पलियाकलां(लखीमपुर खीरी)। प्राकृतिक और वन्यजीवों के बीच नया साल मनाने का उत्साह सैलानियों को एक बार फिर से दुधवा नेशनल पार्क की ओर खींच रहा है। अभी नए साल को लगभग दस दिन शेष हैं, लेकिन दुधवा नेशनल पार्क के सभी थारूहट और डारमेट्री की बुकिंग हो चुकी है। इसके चलते नए साल तक सैलानियों के लिए दुधवा नेशनल पार्क पूरी तरह से हाउसफुल हो गया है। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए ही पार्क प्रशासन सैलानियों को इस बार भी जंगल का भ्रमण कराएगा।
विज्ञापन

पिछले वर्ष कोरोना काल में दिसंबर के अंत में दुधवा नेशनल पार्क में सैलानियों की इतनी ज्यादा तादाद नहीं दिख रही थी। जितना कि इस बार के पर्यटन सत्र में है। नए साल को दस दिन शेष हैं लेकिन पार्क के सभी हट और डारमेट्री हाउसफुल है। ऑनलाइन एडवांस बुकिंग भी सैलानियों द्वारा पहले से ही करा ली गई है। हालांकि इसके बाद भी पार्क प्रशासन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में दुधवा में सैलानियों की तादाद बढे़गी। सैलानियों की भीड़ के बढ़ने का एक कारण दुधवा परिक्षेत्र में लगातार हो रही बाघ की साइटिंग भी माना जा रहा है। दोनों शिफ्टों में सैलानियों को बाघ के दीदार हो रहे हैं, ऐसे में नए साल का आगाज जंगल के अलौकिक वातावरण व दुर्लभ वन्यजीवों के दीदार करने से सैलानी पीछे हटना नहीं चाह रहे हैं।
विज्ञापन

पलिया के होटलों में भी हो रहीं तैयारियां
हर वर्ष की तरह इस बार भी दुधवा नेशनल पार्क में नया साल मनाने के लिए सैलानियों की खासी तादाद में उम्मीद लिए बैठे पलिया के होटल व्यवसाइयों ने भी तैयारियां की हैं लेकिन उनको उम्मीद के मुताबिक अभी बुकिंग नहीं मिली है। जबकि उनकी भी कई दिन पहले एडवांस बुकिंग हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 थारू हट व डारमेट्री होगी रुकने का साधन
दुधवा नेशनल पार्क में आने वाले सैलानियों के लिए 14 थारूहट और डारमेट्री के साथ ही छह रूम का गेस्ट हाउस रुकने के लिए है। इसके अलावा सठियाना, सोनारीपुर, किशनपुर में भी रुकने का साधन है। हटों की ऑनलाइन बुकिंग होगी।
नए साल में वीआईपी के भी आने की संभावनाएं
दुधवा नेशनल पार्क में नए साल को लेकर वीआईपी के भी आने की संभावनाओं के चलते पार्क प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बेहतर सुविधा देने के लिए गेस्ट हाउस और वीआईपी के रुकने के स्थान पर व्यवस्थाएं भी सुचारु की जा रही हैं।
ऐसे पहुंचे दुधवा नेशनल पार्क
दुधवा नेशनल पार्क पहुंचने के लिए लखनऊ से लखीमपुर होते हुए सीधे पलिया जाया जा सकता है। इसके अलावा दूरदराज से आने वाले सैलानियों के लिए शाहजहांपुर से पलिया, लखीमपुर से पलिया, लखनऊ से पलिया के अलावा बसों की सुविधा ही यहां पर उपलब्ध है। पलिया पहुंचने के बाद आसानी से दुधवा पहुंचा जा सकता है।

नए साल को लेकर दुधवा प्रशासन के पास मौजूद सभी चार हट बुक हैं, जबकि वन निगम के भी लगभग सभी हटों की एडवांस बुकिंग हैं। डारमेट्री में भी जगह नहीं है। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सैलानियों को पार्क का भ्रमण कराया जाएगा। नए साल में कोई विशेष पार्क प्रशासन की तरफ से नहीं हैं।
- कैलाश प्रकाश, डिप्टी डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed