फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa-Gauriphanta road closed at night, anger in Tharu community

Lakhimpur Kheri News: रात में दुधवा-गौरीफंटा मार्ग बंद, थारू समाज में रोष

Wed, 15 Jul 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 15 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Dudhwa-Gauriphanta road closed at night, anger in Tharu community
पलियाकलां। दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर शाम छह से सुबह छह बजे तक वाहनों के आवागमन पर रोक लगाए जाने से थारू जनजाति के लोगों में रोष है। उन्होंने मार्ग को 24 घंटे या कम से कम आपातकालीन सेवाओं के लिए खोलने की मांग करते हुए ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भूड़ा में थारू जनकल्याण संस्था की बैठक अध्यक्ष छैला बिहारी राणा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि वन विभाग का अचानक मार्ग बंद करने का निर्णय जनजाति के अधिकारों पर कुठाराघात है। यह मार्ग दशकों से निवासियों के आवागमन का मुख्य जरिया रहा है। रात में बंद होने से थारू समुदाय के लोगों को असुविधा हो रही है। आकस्मिक चिकित्सा, प्रसूति और अन्य अति आवश्यक कार्यों के लिए लोगों को या तो घंटों घूमकर जाना पड़ता है या विवश होकर रुकना पड़ता है।
विज्ञापन

बैठक में ग्रामीणों ने मांग की कि प्रशासन जल्द जनहित में मार्ग को 24 घंटे या कम से कम आपातकालीन सेवाओं के लिए सुचारु करे। ऐसा न होने पर थारू समाज सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा। ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षा के नाम पर आम जनता को बंधक बनाना तर्कसंगत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed