फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dudhwa celebration

19 से 22 मार्च तक होगा दुधवा महोत्सव

Thu, 04 Dec 2014 07:16 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Thu, 04 Dec 2014 07:16 PM IST
विज्ञापन
dudhwa celebration
दुधवा को पर्यटन हब बनाने के मकसद से पहली बार मनाए जाने वाले दुधवा महोत्सव की तारीखें तय हो गई हैं। महोत्सव 19 से 22 मार्च तक पलिया के रामलीला मैदान में मनाया जाएगा। इसकी जानकारी सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव धनंजय उपाध्याय और पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक यादव ने दी।
विज्ञापन

पलिया खंड विकास कार्यालय सभागार में धनंजय उपाध्याय और शशांक यादव ने बताया कि दुधवा को पर्यटन हब बनाने के लिए मुख्यमंत्री प्रयासरत हैं और इस तरह के आयोजनाें से दुधवा में पर्यटन को बढ़ावा देना चाहते हैं। इसी के तहत यहां दुधवा महोत्सव का आयोजन किया जाना है। महोत्सव में पर्यावरण और दुधवा के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्टाल लगाए जाएंगे और साथ ही तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इसके लिए यूपी टूरिज्म के सेक्रेटरी, सुशील सिंह राज, योगेंद्र्र राय आदि के साथ उन्होंने इलाके कई सामाजिक संगठनों से बातचीत भी की। इसमें महोत्सव की रूपरेखा तैयार की गई। बताया कि महोत्सव में मुख्यमंत्री भी आ सकते हैं साथ पर्यटन मंत्री भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन समिति का नाम दुधवा महोत्सव आयोजन समिति पलिया रखा गया है।
विज्ञापन

बैठक में ब्लाक प्रमुख गुरुप्रीत सिंह जार्जी, जावेद अख्तर, जफर अहमद टीटू, पिंटू चौधरी, गगन मिश्रा, कमलेश कुमार, अनूप गुप्ता, एडवोकेट सुशांत तिवारी, प्रधान लखवीर सिंह गोरे, प्रधान रामनिवास, गुरुप्रीत सिंह नन्नर आदि तमाम सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed