{"_id":"5b9dd866b541e8f64843874d8d818598","slug":"dudhwa-celebration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 से 22 मार्च तक होगा दुधवा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 से 22 मार्च तक होगा दुधवा महोत्सव
पलियाकलां
Updated Thu, 04 Dec 2014 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुधवा को पर्यटन हब बनाने के मकसद से पहली बार मनाए जाने वाले दुधवा महोत्सव की तारीखें तय हो गई हैं। महोत्सव 19 से 22 मार्च तक पलिया के रामलीला मैदान में मनाया जाएगा। इसकी जानकारी सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव धनंजय उपाध्याय और पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक यादव ने दी।
पलिया खंड विकास कार्यालय सभागार में धनंजय उपाध्याय और शशांक यादव ने बताया कि दुधवा को पर्यटन हब बनाने के लिए मुख्यमंत्री प्रयासरत हैं और इस तरह के आयोजनाें से दुधवा में पर्यटन को बढ़ावा देना चाहते हैं। इसी के तहत यहां दुधवा महोत्सव का आयोजन किया जाना है। महोत्सव में पर्यावरण और दुधवा के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्टाल लगाए जाएंगे और साथ ही तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इसके लिए यूपी टूरिज्म के सेक्रेटरी, सुशील सिंह राज, योगेंद्र्र राय आदि के साथ उन्होंने इलाके कई सामाजिक संगठनों से बातचीत भी की। इसमें महोत्सव की रूपरेखा तैयार की गई। बताया कि महोत्सव में मुख्यमंत्री भी आ सकते हैं साथ पर्यटन मंत्री भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन समिति का नाम दुधवा महोत्सव आयोजन समिति पलिया रखा गया है।
बैठक में ब्लाक प्रमुख गुरुप्रीत सिंह जार्जी, जावेद अख्तर, जफर अहमद टीटू, पिंटू चौधरी, गगन मिश्रा, कमलेश कुमार, अनूप गुप्ता, एडवोकेट सुशांत तिवारी, प्रधान लखवीर सिंह गोरे, प्रधान रामनिवास, गुरुप्रीत सिंह नन्नर आदि तमाम सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।