{"_id":"60b528b38ebc3e6ac035a2ed","slug":"dudhwa-animals-roaming-the-streets-in-corona-curfew-lakhimpur-news-bly448214548","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरीः बड़ा मंगल आज, मंदिरों में तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरीः बड़ा मंगल आज, मंदिरों में तैयारियां शुरू
विज्ञापन
हनुमान जी
- फोटो : demo photo
कोरोना काल के चलते भक्तों के लिए मंदिर के बंद रहेंगे कपाट
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जेठ मास बृहस्पतिवार से शुरू हो चुका है। इस माह में पड़ने वाला मंगलवार बड़ा मंगल नाम से जाना जाता है। इस बार एक जून को बड़ा मंगल है। इस दिन पूजा अर्चना का विशेष महत्व होता है। मगर कोरोना कर्फ्यू के कारण मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। ऐसे में भक्तों की इस बार फिर से अंजनिपुत्र का पूजन करने की मंशा अधूरी रह जाएगी।
वैसे तो हर मंगलवार को बजरंगबली की पूजा की जाती है। मगर ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले मंगलवार को पूजन का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इन विशेष मंगलवार को हनुमान जी का निष्ठा पूर्वक पूजन करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं। देवकली तीर्थ के आचार्य पंडित प्रमोद दीक्षित बताते हैं कि ज्येष्ठ मास में इस बार चार मंगलवार हैं। माह का समापन 25 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा के साथ होगा। कोरोना के कारण सभी मंदिरों के कपाट बंद हैं। हालांकि बड़े मंगल को लेकर मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को मंदिरों में विधि विधान से पूजन कर भोग लगेगा। मगर, भक्तों के लिए मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।

जेठ माह के मंगलवार को प्रभु राम से मिले थे हनुमान
मान्यता है कि मारुति नंदन की प्रभु श्रीराम से पहली भेंट ज्येष्ठ माह के मंगलवार के ही दिन हुई थी। इसलिए इस माह के मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। बड़े मंगलवार को हनुमान जी की पूजा अर्चना करने का विशेष फल मिलता है।
विज्ञापन