फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dudhawa jungal

सैलानियों के नजदीक न आ सकें हिंसक जानवर, इसलिए बनाई जा रही व्यू लाइन

Fri, 23 Oct 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
dudhawa jungal
दुधवा में व्यू लाइन की साफ-सफाई करते श्रमिक। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र इस साल निर्धारित समय से 15 दिन पहले शुरू होने के चलते व्यू लाइन बनाने का काम तेज हो गया है। दुधवा और किशनपुर सेंक्चुरी में पर्यटन के रास्तों पर व्यू लाइन बनाई जा रही है। व्यू लाइन सैलानियों को हिंसक जानवरों के हमले से बचाने के लिए बनाई जाती है।
विज्ञापन

पर्यटन सत्र की शुरूआत पर दुधवा नेशनल पार्क और किशनपुर सेंक्चुरी में आने वाले सैलानियों को जिन रास्तों से जंगल भ्रमण कराया जाता है, उन रास्तों के दोनों ओर 15-15 मीटर तक झाड़ियों और ऊंची घासों की साफ-सफाई की जाती है। ताकि जंगल के रास्तों के किनारे बाघ, हाथी, भालू या कोई अन्य हिंसक वन्यजीव सैलानियों पर हमला न कर सके । किशनपुर सेंक्चुरी में बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी आते हैं। इसके चलते दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने सैलानियों की सुरक्षा के मद्देनजर पर्यटन सत्र की शुरूआत होने के एक हफ्ते पहले ही पर्यटन रास्तों के दोनों तरफ 15-15 मीटर तक झाड़ियों और ऊंची घास की साफ-सफाई का कार्य तेजी से कराना शुरू कर दिया है। ताकि सैलानी हिंसक जानवरों से बचे रहें। दुधवा में पांच किलोमीटर की व्यू लाइन तैयार हो चुकी है। पर्यटन सत्र की शुरूआत होते ही दुधवा और किशनपुर आने वाले सैलानी जिप्सियों में बैठकर बनाई गई व्यू लाइनों से जंगल सफारी का लुत्फ उठाते नजर आएंगे।
विज्ञापन

किशनपुर सेंक्चुरी और दुधवा नेशनल पार्क में सैलानियों की हिंसक वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए व्यूलाइन बनाने का काम शुरू हो गया है, जो थोड़ा-बहुत बचा है वह इस माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज सोनकर, उपनिदेशक, दुधवा नेशनल पार्क।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed