फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DTR personnel preparing to break their own record in longroot patrolling

लांगरूट पेट्रोलिंग में अपना ही रिकार्ड तोड़ने की तैयारी में डीटीआर कर्मी

Fri, 23 Jul 2021 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
DTR personnel preparing to break their own record in longroot patrolling

टाइगर्स डे : पिछले साल 5000 किलोमीटर का बनाया था रिकार्ड
विज्ञापन

पिछले तीन वर्ष से डीटीआर में हो रही है एम स्ट्राइप एप से स्मार्ट पेट्रोलिंग

लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व के कर्मी 29 जुलाई टाइगर्स डे पर लांगरूट पेट्रोलिंग में अपना ही रिकार्ड तोड़ने की तैयारी में हैं। पिछले साल टाइगर्स डे के मौके पर डीटीआर (दुधवा टाइगर रिजर्व) के कर्मियों ने एक दिन में पांच हजार किलोमीटर लांगरूट पेट्रोलिंग का रिकार्ड बनाया था। यहां बता दें कि लांग रूट पेट्रोलिंग विशेष परिस्थितियों और अवसरों पर की जाती है। आर्मी की तर्ज पर होने वाली इस पेट्रोलिंग में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक शामिल होते हैं।
वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए जंगल में लगातार गश्त की जा रही है। पिछले तीन वर्ष से डीटीआर में एम स्ट्राइप एप से लैस स्मार्ट पेट्रोलिंग भी हो रही है। इसमें भी डीटीआर ही बाजी मारता रहा है। पिछले साल 29 जुलाई को होने वाले टाइगर्स डे के मौके पर लांग रूट पेट्रोलिंग की गई थी। इसमें पेट्रोलिंग टीमों ने बाइक, ट्रैक्टर, नाव और जीप आदि के अलावा पैदल गश्त करते हुए 5000 किलोमीटर पेट्रोलिंग की थी, जो एक रिकॉर्ड था। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने आने वाले टाइगर्स डे पर पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर अधिक लंबी दूरी की लांग रूट पेट्रोलिंग करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

लांग रूट पेट्रोलिंग के लिए टीमों का गठन कर रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। दुर्गम स्थलों पर पेट्रोलिंग के लिए ट्रैक्टर आदि की व्यवस्था की गई है। लांगरूट पेट्रोलिंग में वनकर्मियों और फील्ड अधिकारियों के अलावा स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के जवान भी शामिल रहेंगे। पेट्रोलिंग के दौरान रास्ते में पड़ने वाले नदियों नालों को पार करने के लिए नावों की भी व्यवस्था की गई है। लांग रूट पेट्रोलिंग के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल टाइगर्स डे के मौके पर दुधवा टाइगर रिजर्व में एक दिन के अंदर 5000 किलोमीटर लांग रूट पेट्रोलिंग का रिकॉर्ड बना था। इस साल इससे अधिक लांग रूट पेट्रोलिंग कर रिकॉर्ड बनाकर पिछला रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी है। - संजय पाठक, फील्ड डायरेक्टर दुधवा टाइगर रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed