फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Drunk driver drives car at high speed and hits several vehicles in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: नशे में चालक... आफत बनकर सड़क पर दौड़ी बेकाबू कार, कई वाहनों का मारी टक्कर

Fri, 01 Nov 2024 04:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Nov 2024 04:55 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में दिवाली की रात नशे में धुत युवक ने सड़क पर तेज रफ्तार कार दौड़ाई तो लोगों की जान सांसत में आ गई। कई वाहनों से टकराने के बाद कार बिजली के खंभे से जा भिड़ी। 

विज्ञापन
Drunk driver drives car at high speed and hits several vehicles in lakhimpur kheri
कार के आसपास जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में गुरुवार रात नशे में धुत युवक ने तेज रफ्तार से कार दौड़ाई। तेज रफ्तार कार एक किलोमीटर तक आफत बनकर ऐसी दौड़ी कि कई वाहनों से टकराती चली गई। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। उसके बाद ये कार एक बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई। गुस्साई भीड़ ने कार में सवार एक युवक की जमकर धुनाई कर दी, जबकि चालक मौके से भाग गया।

विज्ञापन


दिवाली की रात जब बच्चे पटाखे फोड़ने में लगे थे, घरों में पूजा की जा रही थी। इसी दौरान रात करीब नौ बजे दिल्ली नंबर की कार डीएल 12 सी 2338 ऐरा रोड पर मोहल्ला गोविंदनगर से लोगों के वाहनों को टक्कर मारते हुए तेज गति से नौरंगाबाद चौराहे की ओर दौड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार में दो लोग सवार थे, जो नशे में थे। कार चालक पहले किसी वाहन को टक्कर मारकर भाग रहा था। खुद को बचाने के लिए उसने कार की गति तेज कर दी थी। 

विज्ञापन

युवक पर फूटा लोगों का गुस्सा 
लोग कार का पीछा करते हुए नौरंगाबाद चौराहे के पास एसडीएम आवास तक पहुंचे। यहां बेकाबू कार बिजली के खंभे से टकरा गई। पीछा कर रहे लोगों ने कार में बैठे एक युवक को पकड़ लिया, जबकि चालक मौके पर फरार हो गया। गुस्साई भीड़ ने पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई कर दी।

किसी ने डायल-112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लिया। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि डायल-112 पुलिस आरोपी को लेकर आई थी। दोनों पार्टियों के बीच समझौता हो गया है। वहीं पुलिस चालक को पकड़ने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed