{"_id":"6a19d001fadd814d290c11a6","slug":"drugs-will-not-be-allowed-to-be-sold-near-schools-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-176268-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: स्कूलों के आसपास नहीं बिकने दिया जाएगा नशे का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: स्कूलों के आसपास नहीं बिकने दिया जाएगा नशे का सामान
Fri, 29 May 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 29 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के माध्यमिक और परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को नशे की लत से बचाने के लिए शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। स्कूलों के आसपास संचालित तंबाकू और गुटखा बेचने वाली दुकानों को पुलिस की मदद से बंद कराया जाएगा। तहसील स्तर पर इसकी जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गई है।
डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि स्कूलों के आसपास संचालित दुकानों को जुलाई से पहले बंद कराने के निर्देश मिले हैं। कम उम्र में बच्चों के तंबाकू और गुटखे की ओर आकर्षित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्कूल बंद हैं, लेकिन विभाग दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। दुकानों को बंद कराने के साथ दोबारा नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना भी वसूला जाएगा।