फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Driver relative shot dead in dues dispute in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: बकायेदारी के विवाद में गाड़ी चालक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

Tue, 29 Apr 2025 08:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Apr 2025 08:13 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के उचौलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। वह अपने रिश्तेदार के साथ आया था। बकायेदारी के विवाद में हमलावर ने उसे गोली मार दी। 

विज्ञापन
Driver relative shot dead in dues dispute in lakhimpur kheri
गुस्साए लोगों ने आरोपी की कार में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के उचौलिया थाना क्षेत्र में गाड़ी मालिक और चालकों के बकायेदारी के विवाद में मंगलवार को चालक के एक रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


पसगवां थाना क्षेत्र के गांव सोहौना निवासी गाड़ी चालक आरिफ ने बताया कि वह और गांव वरनैया निवासी उसका रिश्तेदार जीशान, उसका चचेरा भाई तौफीक वरनैया मोड़ के पास एक ढाबा पर परिचित ट्रक चालक राधेश्याम से मिलने पहुंचे थे। वहां वरनैया निवासी इंतजार पहले से बैठा था। आरिफ ने बताया कि इंतजार पर उसके और तौफीक के 14 हजार रुपये बकाया थे। वह रुपये दे नहीं रहा था। इसको लेकर उनका विवाद था। वहां चालक राधेश्याम के आने पर वे लोग उससे बात करने लगे। राधेश्याम चालक इंतजार का भी परिचित है। इससे इंतजार भी उससे बात करने लगा। इसी दौरान उनमें विवाद हो गया। 
विज्ञापन


आरिफ ने बताया कि इसी दौरान वहां दो बाइक पर सवार पांच लोग आए। विवाद के दौरान इंतजार ने जीशान पर डंडे से हमला कर दिया। जीशान बचने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर भागा तो बाइक पर आए युवकों में से एक ने तमंचे से जीशान के सीना में गोली मारी दी। इससे जीशान लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली मारने के बाद हमलावर और इंतजार वहां से फरार हो गए। घायल जीशान को बाइक पर आरिफ और तौफीक उचौलिया थाने ले गए। वहां से निजी वाहन से शाहजहांपुर भेज दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले जीशान ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की कार में तोड़फोड़ 
जीशान की हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने ढाबे पर खड़ी इंतजार की कार में तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने घटना के चश्मदीद आरिफ से घटना की जानकारी ली। मृतक जीशान की मौत से घर में कोहराम मच गया। जीशान के दो मासूम बच्चे हैं। एक वर्षीय बेटी और बेटा पांच साल का है। जीशान तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दो छोटे भाई सईबुन और शामीन हैं। दो शादीशुदा बहने हैं। सईबुन बाहर रहता है।

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरिफ के बकाया रुपयों को लेकर इंतजार से विवाद था। घटना में इंतजार और पांच अन्य लोग शामिल थे। मृतक जीशान का पोस्टमार्टम शाहजहांपुर में होगा। आरिफ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed